बरसठी (जौनपुर): सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने बरसठी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कथित तौर पर नशा तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ तथा नकदी बरामद होने की भी चर्चा है।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस या मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बरामदगी और गिरफ्तार लोगों की संख्या को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
फिलहाल यह जानकारी सूत्रों के हवाले से है। आधिकारिक पुष्टि होने पर विस्तृत समाचार प्रकाशित किया जाएगा।
