दैनिक राशिफल ०९ जुलाई २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 09-07-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- नवमी 10:37:18, पश्चात्-दशमी,  
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 25 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- अश्विनी 14:55:16, पश्चात्-भरणी,
योग- सुकर्मा 10:10:52, पश्चात्-धृति, 
करण- गर 10:37:18, पश्चात-वणिज,  
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:31:30, 
सूर्यास्त- 19:21:03,
दिन काल- 13:49:33, 
रात्री काल- 10:10:54,
चंद्रास्त- 14:06:02,
चंद्रोदय- 25:00:48*,
राहू काल- 14:10-15:54, अशुभ,
यम घँटा- 05:32-07:15,
अभिजित-11:59-12:54, शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:24 तक,
गंड मूल- 05:32-14:55 अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपने लिए समय निकालना होगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटीक कदम उठाने की जरुरत है। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में अभी से लगें। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। किसी राजनैतिक संपर्क से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। जिन लोगों की छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - रूबी लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपने साथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्यार करने वाला व्यवहार रखें। एक अच्छा रिश्ता अच्छी सोच पर आधारित होता है। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना है। इसके लिए अपना खान-पान व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेमन ग्रीन है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के जातक व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लापरवाही न करें। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। यात्रा पर जाते समय आवश्यक चीजों का ख्याल रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लेमन पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपने जो रास्ता चुना है, उस पर चलते रहें, और सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें। उनकी तलाश करें और उन्हें भुनाने की कोशिश करें। आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा। आपको पुरानी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में प्राप्त हो सकता है। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। अपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। आपको सलाह दी जाती है कि वाहन चलाते समय सड़क पर विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन सितारों की दशा बता रही है कि आपके मन में थोड़ी उदासी रह सकती है। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। महिलाएं किसी समारोह में जा सकती हैं। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। काम में परिवार जनों का सहयोग लेना आपके तनाव को कम करेगा। नौकरीपेशा स्त्रियों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कुछ लोगों को गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। रोमांचक अवसर आपके रास्ते में आते हैं, लेकिन आपको मदद के लिए अपने आस-पास के लोगों की आवश्यकता होगी। किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। आपके लिए धन प्राप्ति के बहुत अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते है। सिंगल राशि वालों को किसी का बहुत दिलचस्प परिचय मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में टारगेट को हासिल करने के लिए डिसिप्लिन की आवश्यकता है। ऑफिस जाते समय कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं, ध्यान रखें। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए अच्छा मौका है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ब्लश पिंक है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। जीवन से संबंधित होने वाली किसी नई शुरुआत का अंदाजा आपको प्राप्त होगा। अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन आपके जीवन में बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। प्यार के मामले में दूसरे पर विश्वास करने से बचें। आपको करियर में नई कामयाबी मिल सकती है। धन की प्राप्ती के लिए दिन सामान्य है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। घर पर कोई मेहमान आया है तो खराब बर्ताव न करें। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभ प्रदान कर सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ब्लू नीलम है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को भी तरजीह दें। कुछ लोगों की किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है, बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होगें। वर्तमान समय में गोल्ड में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। स्वस्थ शरीर कुछ भी हासिल कर सकता है। यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - चारकोल ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका भाग्य आपको कुछ शक्तिशाली ऊर्जा भेज रहा है। घर में कोई नई चीज भी खरीदकर ला सकते हैं। समाज तथा निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांस के लिए आदर्श है। अधिक लोभ से दूर रहें। व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढ़ीली करने से बचें। बेरोजगार लोगों को जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा है, तो कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होने की संभावना है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - एक्वा ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पेट संबंधित दिक्कत दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता ले सकते हैं। यातायात में सावधान रहें, खासकर यदि आप लंबे समय से गाड़ी चला रहे हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!