मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों हेतु मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ

बृज बिहारी दुबे
By -
 8 जुलाई 2026 रानीगंज, प्रतापगढ़। विकासखंड शिवगढ़ के ब्लॉक सभागार में माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों हेतु मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक श्री अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख श्री सत्यम ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पात्र शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की एक दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ श्री संजय नारायण झा ने की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बाबा बेलखरनाथ धाम श्री ब्रजेंद्र स्वरूप निगम, खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ श्री शुभम कुमार सहित क्षेत्र के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!