शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- नवमी 07:02:38, पश्चात्-दशमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 07 श्रावण गते,
नक्षत्र- विशाखा 25:41:39*,
योग- शुभ 19:18:48,
करण- कौलव 07:02:38, पश्चात- तैतुल,
चंद्र- तुला 19:00:02, पश्चात्-वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:38:41,
सूर्यास्त- 19:16:16,
दिन काल- 13:37:34,
रात्री काल- 10:22:58,
चंद्रोदय- 14:23:05,
चंद्रास्त- 24:51:17*,
राहू काल- 14:10-15:52, अशुभ,
यम घँटा- 05:39-07:21,
अभिजित-12:00-12:55, शुभ,
प्रदोष- 19:16-21:22 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। पिछले कुछ समय में जो परिवर्तन किए हैं, उसके उचित परिणाम आने शुरू होंगे। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करें। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगायें। शत्रुओं से सावधान रहें। कुछ घरेलू जरूरी काम अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। आपका रोमांस के लिए आदर्श दिन है। विवाहित लोग उस जुनून को याद करेंगे जो उनके पास कभी था। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। पूंजी निवेश करने वाले लोग सावधानी बरतें। कारोबार में कोई नया अवसर आपको दिखाई देगा। कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। ऑफिस में अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें, किसी तरह का चालान या पैनल्टी लग सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। धन की प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आपको करियर में नई कामयाबी मिलेगी। बदले मौसम से निपटने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके गुणों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं की जानकारी करीबी लोगों को दें। किसी अनजान पर तत्काल विश्वास न करें। जीवन साथी के साथ बिताया हुआ वक्त आपको आनंद देगा। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के बीच आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी। कुछ लोगों के स्वभाव में कठोरपन आ सकता है। जीवन साथी से संतान पैदा करने, या किसी और दिन किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। साइड जॉब से पैसा कमाने का आइडिया काम कर सकता है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा। कुछ लोगों को स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। रोचक सहयात्री के मिल जाने से प्लाइट का लंबा सफर आनंददायक बन सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मेजेंटा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप खुद के व्यक्तित्व को निखारने में समय दें। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी हो सकता है कि किसी बात से आपसे नाराज रहे। अपने प्रेमी से जरूरी बात शेयर कर सकते हैं। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। नौकरी में आपको अपने सहयोगियों से तालमेल बिठाकर चलना होगा। आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे। कुछ लोगों को शरीर में हुए इंफेक्शन की वजह से तकलीफ हो सकती है। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप इस बारे में कुछ शोध कर लें कि आप कहाँ जा रहे हैं। एक योजना बनाएं और मजे करना याद रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। अपनी जिंदगी के अहम फैसले में जीवनसाथी को शामिल करें। प्रेम जीवन जीने वाले अपने प्रिय की आंखों में झांक कर देखें, आपको प्यार नजर आएगा। आपको अच्छा धन लाभ होगा। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। नौकरी में आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन गुरुदेव की प्रसन्नता के लिए आप विष्णुजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर में किसी खास इंसान के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। प्यार में वादा करने और निभाने का दिन है। आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करने में अपना ध्यान लगाएं। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से अधिक स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप जो भी करें, रेलवे स्टेशन पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। किसी के साथ चल रही अनबन खत्म हो सकती है। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते हैं। यदि आंखों की कोई समस्या लग रही है तो नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले लाभ-हानि पर जरूर विचार कर लें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपके अन्दर कुछ नया करने की इच्छा जाग्रत होगी। आपके मुसीबत के समय में दोस्त साथ खड़े नजर आने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अधिक परिश्रम करना होगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन आपके लिए अहम रहने वाला है। यदि किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करनी है तो ठोस योजना बनाकर कार्य करें। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। आप अपने आपको अधिक स्थिर और अधिक संपर्क में महसूस कर रहे हैं। यदि आप दवा लेते हैं, तो उन्हें लेना न भूलें। आप अपने किसी दोस्त के साथ ड्राइव पर जाने का आनंद लेने वाले हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन भाग्य आपके साथ है। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। अपने जीवनसाथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ साफ व्यक्त करें। आपके संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। आने वाले दिनों में आपको किसी विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है, तैयार रहें। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आकाशीय है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने का है। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलने का दिन है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं। बिजनेस संबंधी नए काम की प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। बेरोजगार लोगों को जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है। आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित जांच करवाएं। परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें नही तो आने वाले समय अधिक जुर्माना लग सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीच है।
