राजस्थान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी के द्वारा देशभर में चलाए जा रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक बसेड़ी द्वारा हिंगोटा स्थित देव पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी रूप में मनाया गया l संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा , विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा, लोकेश पाराशर NSUI, अनूप गुर्जर,अमित परमार नाहरपुरा RGPRS ब्लॉक अध्यक्ष रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यशु शर्मा द्वारा की गई l
मुख्य अतिथि ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा ने बताया कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा देशभर में पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, महंगी शिक्षा और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे मुद्दों के खिलाफ छात्रों और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान शिक्षा और रोजगार के अधिकार की लड़ाई को मजबूत करेगा।
साथ ही ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा ने बताया कि 28 राज्यों के 28 शहरों में 25 जून से 9 अगस्त तक यह राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा l
कार्यक्रम के दौरान ध्रुबेन्द्र सिंह, रामबली शर्मा, लोकेश पाराशर, प्रशांत मौर्य,अमित परमार नाहरपुरा, अनूप गुर्जर, यशु शर्मा, गिर्राज परमार, अमित सेन ,प्रवीण शाक्य, भानु कुशवाह, सोनू जगरिया सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे l
