कटवार बाजार के पास साइकिल से गिरे अधेड़ की मौत, मचा कोहराम*

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार बाजार के पास मंगलवार शाम धान की भूसी लादकर घर लौट रहे 55 वर्षीय सेवालाल सरोज अचानक साइकिल से गिर पड़े। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक आशंका तबीयत बिगड़ने से गिरने की जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!