शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- प्रथमा 11:50:21, पश्चात्-द्वितीया,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 31 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पुष्य 21:45:42,
योग- हर्षण 08:03:17, पश्चात्-वज्र,
करण- बव 11:50:21, पश्चात-बालव,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:34:25,
सूर्यास्त- 19:19:33,
दिन काल- 13:45:07,
रात्री काल- 10:15:22,
चंद्रोदय- 06:14:28,
चंद्रास्त- 20:23:44,
राहू काल- 12:27-14:10, अशुभ,
यम घँटा- 07:18-09:01,
अभिजित-11:59-12:55, अशुभ,
प्रदोष- 19:20-21:23 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिध्द है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। प्रेम में निकटता व गहराई आएगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। काम पर सब ठीक रहेगा। आप शायद थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है। अगर आप जल्द ही यात्रा करना चाह रहे हैं तो उससे पहले वाहन सर्विसिंग या जांच करवा लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। प्रेमी की खुशी के लिए कोई उपहार उन्हें भेंट कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करंगे। आपको अपने बजट से अधिक जानें और कुछ नए बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी। आपको किसी अजनबी से लेन-देन करने से बचना चाहिऐ। मशीनरी तथा खान-पान संबंधित बिजनेस में बेहतरीन एग्रीमेंट मिलेंगे। परिवार के कुछ लोगों से अपने काम-काज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम से परेशान रह सकते हैं। बीमार चल रहे लोगों को अपना खान-पान अच्छा रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज वाहन चलाने से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप गलत कामों से दूर रहें। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा अधिक खर्चीला हो सकता है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। भूमि या वाहन खरीदने की प्लानिंग में अब तेजी दिखानी होगी। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी नई योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। कोई पुराना रोग वापस उठ सकता है। इसलिए अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप अवश्य करवाएं और अच्छे चिकित्सक का परामर्श लें। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यह यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। धन का लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, और अंत में आप इसे महसूस कर सकते हैं। यदि आपने हाल ही में फिर से व्यायाम करना शुरू किया है, तो आप अपनी मांसपेशियों में कुछ दर्द और एक समग्र पीड़ादायक अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। काम की एकरसता और जीवन की बोरियत दूर करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं, फर्क महसूस करेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी। लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें। प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो किसी ब्रोकर की बात पर भरोसा करने के बदले अपना रिसर्च करें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आपका आवागमन कई बार थकाऊ महसूस कर सकता है। पॉडकास्ट या कुछ नया संगीत डाउनलोड करें और यात्रा की सराहना करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कुछ लोग किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। दांपत्य जीवन में प्यार के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में तनाव से दूर रहें और पार्टनर की बातों को अहमियत दें। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। कुछ लोगों को नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। अगर आपके शरीर में दर्द या थकान रहती है तो आपको कैल्शियम की जांच करानी चाहिऐ। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवन साथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी नई योजना का पता चल सकता है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है, सितारे प्रतिकूल हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। मित्रों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें अच्छा रहेगा। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में बिना किसी डर के लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें। आलस्य और थकान से मुक्त होकर अब आप फिट और उर्जावान महसूस कर पाएंगे। आप मित्रों के साथ अचानक यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बेहतर है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। ससुराल पक्ष से तोहफा मिल सकता है। बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। अगर आप बीमार हैं तो अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आप लोगों की बातों को समझकर आगे बढें। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। चालाक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च हो सकता है। तेल व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नई नौकरी आपके दैनिक जीवन की प्रक्रियाओं में बदलाव ला सकती है। कुछ लोगों को पेट दर्द या पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है। आगामी यात्रा के विवरण में ज्यादा मत उलझो। आप जितना सोचते हैं उससे कहीं अधिक पहले से ही तैयार हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
