दैनिक राशिफल १४ जुलाई २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 14-07-2026 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि-अमावस्या 15:12:26,  
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 30 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 24:08:42*,
योग- व्याघात 11:55:58, पश्चात्-हर्षण,
करण- नाग 15:12:25, पश्चात-किंष्तुघ्न,  
चंद्र- मिथुन 18:47:48, पश्चात्-कर्क राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:33:55, 
सूर्यास्त- 19:19:52,
दिन काल- 13:45:56, 
रात्री काल- 10:14:33,
चंद्रोदय- 05:55:01,
चंद्रास्त- 19:36:57,
राहू काल- 15:53-17:37, अशुभ,
यम घँटा- 09:00-10:44,
अभिजित-11:59-12:54, शुभ,
प्रदोष- 19:20-21:24 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिध्द है। स्त्री सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपना व्यक्तित्व निखारने के लिए बढ़िया है। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। कोर्ट, कचहरी से जुड़े कार्यों में आपको जीत मिल सकती है। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ दिन है। बिजनेसमैन को आगे बढ़ने की बेहतर अपॉर्चुनिटीज मिलेगी। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर अधिक सोच विचार न करें। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है, सावधान रहें। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मूंगिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। गृहणियां दिनभर अपने घर को नए तरीके से सजाने में व्यस्त रहने वाली हैं। बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। थोक के कारोबारियों को आर्थिक मामले में सजग रहने की सलाह है। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। अपेंडिक्स से जूझ रहे लोग दवाओं की व्यवस्था रखते हुए डॉक्टर के संपर्क में रहें। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मैरून है। 

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में कोई खुशहाली दस्तक दे सकती है। अगर आप अनमैरिड हैं तो नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में  रोमांस की बढ़ोतरी होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल प्रयोग ना करें, सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे। किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में शाम रंगीन हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि धन सेविंग करने की आदत को बढ़ाएं। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे उससे आपको संतोष प्राप्त होगा। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए, आपको स्वस्थ विकल्प अपनाने की आवश्यकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का विचार किया जाएगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप जिस किसी चीज के लिए परिवार पर भरोसा करते हैं उसे पूरी तरह निभाया जाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी मनमाफिक नहीं होगा। सिंगल राशि वालों को उनके साथी से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। नये कारोबारीयो का कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं तंग कर सकती हैं। आपका किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। बड़ी खरीदारी करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। काम की जगह आपका स्थान कायम करने के लिए काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है। यातायात में सावधान रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप किसी दूसरे का उत्साह देखकर उत्साहित हो सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। । प्रेम की स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिना योजना के नया व्यापार करने से बचें। अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें। करियर से संबंधित बातों में पहले स्थिरता लाने की कोशिश करें। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में तेजी से सुधार का अनुभव कर सकते हैं। किसी रोमांचक स्थान पर जमकर मस्ती कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। बिजनेस में पुत्र के सहयोग से नाम कमायेंगे। कमीशन संबंधी व्यवसाय सफल रहेगा। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरेंगे। आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ़ सकता है, समय रहते सतर्क हो जाएं। रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। जीवनसाथी की कोई खराब आदत आपको बुरी लग सकती है। जीवन साथी से धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें। अगर आप आराम से यात्रा करना चाहते हैं तो लंबी यात्रा के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। अपने घर को किसी नए तरीके से सेट कर सकते हैं। जीवन साथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करें। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप आराम से यात्रा करना चाहते हैं तो लंबी यात्रा के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। करीबी लोगों के साथ खास मुलाकात में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने के संकेत हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। व्यापार में बेहतरीन उपलब्धियां अथवा आर्डर मिलने की संभावना है। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। अगर कोई भी सरकारी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है तो उसे समय पर खत्म करें। नौकरीपेशा जातकों को जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकते हैं। कुछ लोग जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!