रिपोर्ट - भोला ठाकुर
गौतम बुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी से उनके आवास पर गौतम बुद्ध नगर व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष विपिन सैन ने अपने सहयोगी साथियों के साथ शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी विस्तार तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं, किसानों, व्यापारियों एवं सर्व समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
राजकुमार भाटी जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब किसान नौजवान व्यापारी और पिछड़े वर्गों की आवाज़ रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं।
जिला अध्यक्ष विपिन सैन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता से संगठनात्मक विषयों क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्व समाज के हितों तथा मिशन 2027 को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर किशन नगर नेता जी मास्टर चमन नगर जी जितेंद्र नागर (जीतू बाबा) जी एवं अरविंद नागर जी सहित अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
