रिपोर्ट - भोला ठाकुर
नोएडा, गौतमबुद्धनगर समाजवादी पार्टी महिला सभा, गौतमबुद्धनगर की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए क्षेत्रवासियों से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह नोएडा विधानसभा को लूट-खसोट, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से बचाने के लिए जनता के बीच आगे बढ़ रही हैं।
डॉ. शशि यादव ने कहा कि वह क्षेत्र की बेटी, बहू और अपनी प्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां सामाजिक न्याय, विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए समर्पित हैं तथा इन्हीं मूल्यों को लेकर वह जनता के बीच जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
डॉ. शशि यादव ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करें।
