मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट शिवेंद्र सिंह 

जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हल्का क्षेत्र से लौटने के बाद उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने किराए के कमरे में आराम करने चले गए थे।

बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर न निकलने और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर साथियों ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां लेखपाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना की सूचना पर वाराणसी से परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

 मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!