शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- तृतीया 21:20:39,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 20 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 24:58:51*,
योग- शुभ 08:11:14, पश्चात्-शुक्ल,
करण- वणिज 08:11:29, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:39,
सूर्यास्त- 19:14:07,
दिन काल- 13:49:27,
रात्री काल- 10:10:22,
चंद्रास्त- 07:25:33,
चंद्रोदय- 21:59:02,
राहू काल- 12:19-14:03, अशुभ,
यम घँटा- 07:08-08:52,
अभिजित-11:52-12:47, अशुभ,
प्रदोष- 19:14-21:17 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। अगर आपके वित्त में अच्छी बात हो रही है तो इसी मार्ग पर चलते रहें। आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। बिजनेसमैन के कुछ काम होत-होते रुकने की थोड़ी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। अपने खान-पान में दालें अधिक शामिल करें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन सितारों की दशा बता रही है कि आपके मन में थोड़ी उदासी रह सकती है। आप कोई नई बात सीखने की कोशिश करेंगे। पैसा से संबंधित कामों के लिए परिवार के लोग आप पर ही निर्भर रहेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। नए प्रेम संबंधों की पहल जीवन में खुशियां लाएंगी। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, उनको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जो लोग वर्क फ्राम होम में अपने शहर में रहते हुए काम कर रहे हैं उनके लिए दिन रोमांचक साबित हो्गा। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर के कामों को लेकर व्यस्तता रहेगी। अपनी नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह खाने के लिए जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आपके लिए परेशानी पैदा करेंगें। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, पर कुछ लोगों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज दिन की शुरुआत किसी शुभ से समाचार के साथ हो सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। बदलते मौसम का ध्यान रखें मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। काम-काज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रगतिदायक रहने वाला है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। टैक्स लोन आदि से संबंधित गतिविधियां व्यवस्थित रखें। बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे हैं। अपने डेली रुटीन में थोड़ा वक्त सेहत और फिटनेस के लिए निकालना जरुरी है। लगातार चलने वाली यात्रा से ब्रेक लेकर आप खुद को थकान से राहत दे पाएंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ प्यार व रोमांस के जरिए आप इस तनाव भरे जीवन से निजात पा सकते हैं। प्रेम जीवन में प्रेमी का प्यार पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आपका ग्रह गोचर बता रहा है कि जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। किसी बड़ी योजना से आमदनी होने की संभावना है, मगर यह अच्छी प्लानिंग से संभव होगा। जनसंपर्कों के मामले में आप पहले से अधिक सशक्त व ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। आंखों से संबंधित तकलीफ की वजह से सिर दर्द महसूस हो सकता है। यात्राओं से तत्काल परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन इन्ही से भविष्य के लाभ की अच्छी नींव पड़ेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से आपका दिन अच्छा गुजरेगा। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। झूठ बोल कर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। जातकों को सकारात्मक प्रभाव महसूस करना चाहिए, आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। दोस्तों के साथ बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है। अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। कुछ लोगों से सीखने को मिलेगा। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आपकी धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में किसी को परेशान कर रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अस्थमा के रोगियों को ठंड चीजों के सेवन से बचना चाहिए, इसमें विशेष कर बच्चे और बुजुर्ग का ध्यान रखें। यात्रा पर जाना है तो जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें अच्छा रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। कुछ लोग पार्टी की तैयारी में बिजी रहेंगे। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। वैवाहिक जोड़ों के लिए के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। अपना रूटीन चेकअप कराएं। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाना ही आपके लिए बढ़िया रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - खाकी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन किसी से अपनी मन की बात कहने का अच्छा है। पुराने वाहन को नए के साथ बदलने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे। संतान की पढ़ाई पर अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार में पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आ रही है। किसी मल्टी नेशनल कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को कंपटीशन मिल सकती है। आपके काम का श्रेय कोई और ले जा सकता है। आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है, मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं। भारी सामान उठाते समय आराम से उठायें रीढ़ की हड्डी में मोच आ सकती है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। गृहणियां दिनभर अपने घर को नए तरीके से सजाने में व्यस्त रहने वाली हैं। बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं। ऑफिशियल कार्य सरलता पूर्वक हो जाएंगे। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है। यात्रा करते समय अधिक चौंकन्ना रहने की जरूरत है। आप समय और फिजूलखर्ची से पीड़ित हो सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पर्पल है।
