आरक्षण और वोट में चोरी को लेकर सपा ने की प्रेस वार्ता

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 
गौतम बुद्ध नगर आरक्षण और वोट चोरी के मामले को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने सेक्टर अल्फा वन ग्रेटर नोएडा स्थिति जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट सही करने के लिए की गई SIR प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बावजूद भी जिले में हजारों की संख्या में फर्जी और डुप्लीकेट है। दादरी विधानसभा में 20000 से अधिक और जेवर विधानसभा में 10000 से अधिक इस तरह की वोट है। भाजपा सरकार और चुनाव आयोग  का दावा है कि SIR के बाद मतदाता सूची में सभी खामियां दूर कर दिए हैं। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में फर्जी और डुप्लीकेट को वोटो का पाया जाना प्रमाणित करता है कि SIR मतदाता सूची को सही करने के लिए नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों के वोट चुराने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और अब विधानसभा में अपनी हार देख मतदाता सूची में गड़बड़ करने का काम कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरक्षण चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पिछड़े, दलितों को उनका अधिकार नहीं देना चाहती। 69 हजार शिक्षक भर्ती, लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती, वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती, पशु चिकित्सक भर्ती, चिकित्सा अधिकारी भर्ती समेत कई चयन प्रक्रियाओं में आरक्षित पदों पर कथित अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही पिछड़े, दलितों को उनकी  हकों से वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों से उनके संवैधानिक अधिकारों को छीन रही है और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण से जुड़े अधिकारों का हनन युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है और इससे PDA समाज के छात्रों एवं अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ी है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से फकीरचंद नागर, परमेंद्र भाटी एडवोकेट, विनोद लोहिया,नरेंद्र नागर, सुधीर तोमर, विक्रम टाइगर डॉक्टर शशि यादव,  अकबर खान, रामशरण नागर एडवोकेट, सुरेंद्र नागर,  दीपक देवटा, विकास जतन भाटी, सुनील भाटी बदौली, देवेंद्र टाइगर एडवोकेट, अमन नागर, लाल सिंह गौतम, अनूप तिवारी, सीपी सोलंकी, देवेंद्र भाटी, विपिन कसाना, सुरेंद्र भाटी, अनिल नागर, अंजली श्रीवास्तव, भरत नागर आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!