बीएड प्रवेश परीक्षा में खुशी मिश्रा ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया,कथावाचक की बेटी ने रचा इतिहास–

बृज बिहारी दुबे
By -
    रिपोर्ट  शैलेश तिवारी
जौनपुर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बारीगांव नेवादा की बेटी खुशी मिश्रा ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है खुशी मिश्रा ने बताया कि उनके पिता अजय मिश्रा रामायण एवं अन्य धार्मिक कथाओं का वाचन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बीते एक वर्ष से वह अपने घर पर रहकर बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थीं उन्होंने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे नियमित अध्ययन करती थीं। तैयारी के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेने के साथ ही कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का अध्ययन किया। खुशी ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास था और पहली ही बार में उन्हें यह बड़ी सफलता मिली उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया। क्षेत्र के लोगों ने खुशी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि खुशी की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!