शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- षष्ठी 15:46:07, पश्चात्-सप्तमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 06 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- मघा 09:24:55, पश्चात्-पूर्वाफाल्गुनी,
योग- वज्र 12:47:23, पश्चात्-सिद्ध,
करण- तैतुल 15:46:07, पश्चात-गर,
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:59,
सूर्यास्त- 19:20:26,
दिन काल- 13:55:26,
रात्री काल- 10:04:45,
चंद्रोदय- 10:49:02,
चंद्रास्त- 23:40:04,
राहू काल- 08:54-10:38, अशुभ,
यम घँटा- 14:07-15:52,
अभिजित-11:55-12:51, शुभ,
प्रदोष- 19:20-21:22 तक,
गंड मूल- 05:25-09:25 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी - गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय लें। आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। मेडिटेशन से आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा, सुकून महसूस कर सकेंगे। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके भाग्य में प्रबलता रहेगी। आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना चाहिए। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लापरवाही न करें। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, वो जल्दी ही हासिल कर सकते हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। सिगरेट और शराब से दूर रहें। यात्रा न केवल सकारात्मक परिणाम लाएगी बल्कि भविष्य के भुगतान के लिए अच्छी नींव भी रखेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए हड़बड़ी न करें। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाएं। जरूरी यात्रा सम्भव है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। काम पर किसी मामले को संभालने के आपके तरीके से सभी आपसे प्रभावित होंगे। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें, कोई चालान कट सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - चांदी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। जीवनसाथी की कोई खराब आदत आपको बुरी लग सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा खर्च न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है। इस समय चल रहे व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी। काम से संबंधित बातों में मित्र द्वारा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बचपन के स्कूल घूमने जाने का अवसर मिलेगा, आप अपनी सुनहरी यादें ताजा कर पाएंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। हो सके तो किसी असहाय और बीमार व्यक्ति की आर्थिक मदद करें। परिवार के किसी युवा को नौकरी मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। प्रेरणा और उत्पादकता आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। आपके दोस्तों का ग्रुप आपको किसी ट्रिप पर चलने के लिए आमंत्रित करने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ग्रीन चिली है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। परिवार के किसी सदस्य से लेक्चर सुनने को मिल सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। आप दोनों को इसकी जरूरत है। आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। सट्टेबाजी में फंसा हुआ पैसा मुनाफे के तौर पर वापस मिल जाने की उम्मीद है। बिजनेस संबंधी दौड़-धूप रहेगी। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है, इन दोनों बातों को ध्यान में रखना होगा। बीमार लोग अभी केवल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी से बिना वजह उलझने से बचें। ऑफिस के नजदीक अपने लिए घर या अपार्टमेंट तलाशने में सफल हो सकते हैं। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन हो सकता है। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। कुछ लोगों की गर्मी की वजह से तबियत अचानक खराब हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। आप कोई चीज कहीँ पर भूल सकते हैं। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा पूरा कर सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ की घूमनें जा सकते हैं। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आप नया प्लान बनायेंगे। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे। परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन लड़कियो के लिये ज्यादा उत्तम है। किसी पुराने मित्र का अच्छा घर देखकर आपको ईर्ष्या हो सकती है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोग अपने प्रिय के व्यवहार से नाखुश दिख सकते हैं। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। जिन लोगों ने नया कारोबार खोला है अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है। उस संभावित स्थिति के लिए तैयार रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास करने वाला है, सावधान रहें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों को महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। यात्रा करते समय अपने सभी नकद और कार्ड एक ही स्थान पर न रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें। चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी संपत्ति की जानकारी किसी को न दें, सावधान रहें। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो मेडिटेशन आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा है। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
