शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- त्रयोदशी 16:07:02, पश्चात्-चतुर्दशी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 30 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र कृतिका 25:15:56*,
योग- सुकर्मा 17:27:21, पश्चात्-धृति,
करण- गर 05:54:33, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- मेष 09:24:21, पश्चात्-वृषभ राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:07,
सूर्यास्त- 19:18:22,
दिन काल- 13:54:14,
रात्री काल- 10:05:48,
चंद्रास्त- 17:36:34,
चंद्रोदय- 28:02:08*,
राहू काल- 08:53-10:37, अशुभ,
यम घँटा- 14:06-15:50,
अभिजित-11:53-12:49, शुभ,
प्रदोष- 19:18-21:20 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहें। जीवन साथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। महिलाएं कोई ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट कर सकती हैं। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन आराम वाला रहेगा। मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा। कभी-कभी, आप अत्यधिक अनाड़ी और भुलक्कड़ हो सकते हैं। हमेशा सुनिश्चित करें कि आपके पास सब कुछ है। विशेष रूप से आपके यात्रा दस्तावेज। शुभांक - 4 और आज शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। घर से बाहर जा रहें हैं तो सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें। अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में पहले से बनी योजना किसी अन्य के सामने न रखें। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो वर्तमान समय में मित्रों से बात करनी चाहिए। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। व्यस्तता के कारण थकान और सिर में भारीपन रह सकता है। कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके सारे काम मन मुताबिक पूरे होंगे। अपने विचारों के कारण मन को शांति मिलेगी। परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम पाटर्नर के संग आनन्द लेंगे। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी। चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें, तुरंत इलाज लें। आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मकान, दुकान आदि की मरम्मत तथा रंग रोगन संबंधी प्लानिंग होगी। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। सिंगल लोग एक क्लब के बजाय दोस्तों के साथ होंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। बड़ी खरीदारी करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं। शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें। बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें, बिगड़ सकती है। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे हैं तो दिशा शूल का परिहार कर के जायें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। अपने नेतृत्व के गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। प्रेरणा और उत्पादकता आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। जिन्हें पैसों की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें किसी की मदद मिल सकती है। आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक से कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। बोरियत से छुटकारा पाने के लिए किसी करीबी के यहां जाना आपको रोमांचित करेगा। प्यार में एकतरफा मोह आपको दिल का दर्द ही देगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। जिन लोगों ने नया कारोबार खोला है अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। कुछ जातक अपने कारोबार की नयी शाखाएं शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। नसों में खिंचाव और शरीर में कहीं दर्द रहेगा, कसरत जरूर करें। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं । यह यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने काम की और अपनी तकलीफों की जिम्मेदारी खुद होकर उठाना सीखें, बिना जोखिम उठाए कुछ भी नहीं मिलता। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो आपके लिए शुभ होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रह सकता है। बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर उचित मुनाफा कमाएंगे। नया बिजनेस शुरु करने का अनुकूल मौका है,धीरे धीरे इसे और बढ़ाया जा सकता है। उन चीजों को ज्यादा महत्व दें जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण हो। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप स्वस्थ रहेंगे, लेकिन कुछ लोगों के शरीर में दर्द बना रह सकता है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको खुद पर फोकस करना होगा। अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेल-जोल का सहारा लें। घर में कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम होने की भी संभावना है। जीवन साथी से ज्यादा काम को प्राथमिकता देना समस्या का कारण बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुलकर एंजॉय करेंगे और अपने रिश्ते को महत्व देंगे। धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। मौज-मस्ती पर ही आपका अधिक ध्यान रहेगा। तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है। कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठाएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। होममेकर्स शॉपिंग का आनंद लेने का प्लान बना सकती हैं, एक मजेदार दिन बीतने वाला है। आपको अपने प्यार का मीठा फल जरूर मिलेगा। धन लाभ प्राप्त करना है तो नकारात्मकता का त्याग करें। बिजनेस में गलत कार्यों की तरफ अपना झुकाव न रखें। आपका करियर रुका हुआ है तो यह एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि यह एक नई नौकरी की तलाश करने का समय है। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर हैं, उन्हें नये अवसर मिलने के योग हैं। शरीर के खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस होगी। राजकीय सहयोग के चलते उन्नति होगी। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आलस्य और थकान से मुक्त होकर अब आप फिट और उर्जावान महसूस कर पाएंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। कोशिश करें कि ज्यादा दबंग न बनें। समाजिक क्षेत्र में सबके साथ संपर्क बनाए रखने का प्रयास आपको लोकप्रिय बनाने वाला है। आप किसी खास व्यक्ति के संग रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक पुरुषों को पत्नी का प्यार मिलेगा। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। पानी का सेवन उचित मात्रा में करना जरूरी होगा। शरीर में बढ़ता हुआ डिहाइड्रेशन तकलीफ का कारण बनेगा। यात्रा की योजना बनाना शुरू करें जिसे आप टाल रहे हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
