शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- दशमी 24:57:17*,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 27 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 09:20:40, पश्चात्-रेवती,
योग- आयुष्मान 06:29:09, पश्चात्-सौभाग्य,
करण- वणिज 13:51:39, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:03,
सूर्यास्त- 19:17:14,
दिन काल- 13:53:11,
रात्री काल- 10:06:48,
चंद्रास्त- 14:09:54,
चंद्रोदय- 25:48:42*,
राहू काल- 12:21-14:05, अशुभ,
यम घँटा- 07:08-08:52,
अभिजित-11:53-12:48, अशुभ,
प्रदोष- 19:17-21:19 तक,
गंड मूल- 09:21 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक४- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपका निकटतम पड़ोसी जरुरत के समय हमेशा तत्पर नजर आएगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ खुशी भरे समय की अनुभूति होगी। आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। आप प्रॉपर्टी का सेल या परचेज का काम कर सकते हैं। बिजनेस में चल रही रूकावट दूर होगी। कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया लाने की कोशिश करें। ऑफिस और स्टाफ के कामों को नजरअंदाज न करें। जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। कुछ लोग अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हल्का लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवन साथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहें। अत्यधिक गर्मी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं हैं, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। युवा अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - स्लेटी है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार के किसी युवा को नौकरी मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। आपको किसी बिजनेस संबंधी काम को किसी के भरोसे नहीं छोड़ना है। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीजें आसान कर सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और मेडिटेशन जरूर करें। अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके गुणों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं की जानकारी करीबी लोगों को दें। किसी अनजान पर तत्काल विश्वास न करें। जीवन साथी के साथ बिताया हुआ वक्त आपको आनंद देगा। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। कन्याओं को कुछ उपहार दें। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। छात्रों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। सेहत को देखते हुए दिनचर्या में योग को शामिल करें जो आपके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करेगा, साथ ही स्वस्थ भी महसूस करेंगे। यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। अपने शहर के किसी नए पार्क की यात्रा करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कोई आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां आएंगी। आप सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। बिजनेस संबंधी लोन लेने की इच्छा है, तो पूरी हो सकती है। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या सेहत संबंधित दिक्कत दे सकती है। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है। जो लोग घर से बाहर रह रहे हैं, वह अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। धन का निवेश करते समय में सावधानी बरतें। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें। कार्यक्षेत्र में दूसरों की सलाह सुनने के बदले अपनी क्षमता पर भरोसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। दूषित पानी व खान-पान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहें। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ लोगों को ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। महिलाओं को घर के कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आप अहंकार से दूर रहें, नहीं तो मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। पैर में यदि पुरानी चोट है तो ख्याल रखें, उस पर दोबारा चोट होने की आशंका है। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बादामी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। आप धन की प्राप्ति के लिए गलत कार्यों को न करें। थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में दायरा बढ़ाने पर फोकस करें। कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। चिंता के क्षणों में ध्यान आपकी मदद कर सकता है। आप यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन केवल एक ही समस्या है आप दस्तावेज यात्रा करने से पहले हमेशा देखें कि आपका पासपोर्ट अभी भी वैध है या नहीं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में आपके द्वारा किये गए प्रयास रंग ला सकते हैं। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। खून से संबंधित बीमारी दूर करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है कि अपनी आंखों के प्रति सावधान रहें। हाइवे पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - धूमल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। धीरे धीरे बढ़ने वाली आमदनी आपको आर्थिक स्तर पर मजबूत बना सकती है। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चिंत नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - कत्थई है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। आपको बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी। ऑफिस की राजनीति से जितना हो सके दूर रहने का प्रयास करें। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और बेहतर रहेगी, आप सक्रिय रहेंगे। किसी नई जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
