बिना स्पष्ट कारण दुकानदार को पुलिस द्वारा उठाने का आरोप, बदसलूकी और जुर्माने को लेकर सवाल

बृज बिहारी दुबे
By -
मुंबई मलाड पश्चिम वासरी हिल क्षेत्र के एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे उसकी दुकान से बिना कोई स्पष्ट कारण बताए पुलिस वाहन में बैठाकर ले गए। दुकानदार का कहना है कि जब उसने पूछने का प्रयास किया कि उसे किस कारण से ले जाया जा रहा है, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की और कहा कि यह "डीसीपी के आदेश" पर कार्रवाई की जा रही है।
दुकानदार के अनुसार, पुलिस द्वारा उससे 1300 रुपये लिए गए, जबकि बाद में 1200 रुपये का चालान/जुर्माना बताया गया। व्यापारी का आरोप है कि शेष 100 रुपये की रसीद (पावती) बाद में देने की बात कही गई, लेकिन तत्काल कोई पावती उपलब्ध नहीं कराई गई।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि कोई कार्रवाई की जाती है तो उसके कारण और कानूनी आधार की स्पष्ट जानकारी संबंधित व्यक्ति को दी जानी चाहिए तथा जुर्माने की राशि की विधिवत रसीद भी तत्काल प्रदान की जानी चाहिए।
हालांकि, इस संबंध में पुलिस विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!