दैनिक राशिफल ०७ जून २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का राशिफल एवं पंचांग 07-06-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- सप्तमी 27:23:56*,   
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 24 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 07:54:39, पश्चात्-शतभिषा,
योग- वैधृति 10:00:47, पश्चात्-विष्कुंभ,
करण- विष्टिभद्र 15:07:23, पश्चात-बव,  
चंद्र- कुंभ राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:10, 
सूर्यास्त- 19:15:58,
दिन काल- 13:51:47, 
रात्री काल- 10:08:08,
चंद्रास्त- 11:13:33,
चंद्रोदय- 24:16:10,
राहू काल- 17:32-19:16, अशुभ,
यम घँटा- 12:20-14:04,
अभिजित-11:52-12:48, शुभ,
प्रदोष- 19:16-21:18 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगी। कोराबार में धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिकारी वर्ग से तारीफ प्राप्त हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रूप से बेहतर ही रहेगा लेकिन दिन का दूसरा भाग थोड़ा अधिक खर्चीला रह सकता है। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा, क्रोध और आवेश पर कंट्रोल करना होगा। भूमि और भवन से संबंधित काम और मामलों में भाग्य का साथ विशेष रूप से प्राप्त होगा। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - कत्थई है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन परिश्रम से लाभ दिलाने वाला रहेगा। मन, शौक और मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा। कला और साहित्य की ओर भी रुझान बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ सामंजस्य बना रहेगा और साथ घूमने की योजना बन सकती है। कारोबार में लाभ की अच्छी स्थिति रहेगी। दिन का दूसरा भाग मनोरंजक बीतेगा। चतुराईपूर्ण वाणी से लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में लाभ और नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से ताजगी का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें दोस्तों की मदद मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से थकान और आलस्य का अनुभव होगा। काम में मन नहीं लगेगा और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा सहकर्मियों और परिजनों से विवाद हो सकता है। किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचें। सेहत को लेकर सावधानी बरतना होगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। काम समय पर निपटाने के लिए तत्परता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा और कमाई में वृद्धि होगी। कहीं फंसा धन वापस मिल सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। कोई पुरानी चली आ रही समस्या का निदान होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन महिला वर्ग से संभलकर रहें। विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। जमीन-मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। मन दर्शन और अध्यात्म की ओर आकृष्ट होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। शिक्षा और पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि और ज्ञान का लाभ मिलेगा। कुछ नया ज्ञान और अनुभव भी प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। किसी मित्र से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बन सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बादामी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। जमीन, जायदाद से लाभ मिल सकता है। पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। कार्यस्थल पर साथियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मित्र भी विरोधियों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। जरूरी है कि जो काम चल रहा हो उसी पर ध्यान केंद्रित रहे, मानसिक भटकाव की वजह से काम फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कूटनीतिक मामलों और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक योजनाओं के कारण परेशानियां होंगी। नौकरी, व्यवसाय में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा, लेकिन खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। काम-काज की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक व शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मनोरंजक पलों का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। उपहार मिलने के भी योग हैं। दिन का दूसरा भाग कुछ मानसिक उलझन दे सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखें, वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, सभी जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। चतुर बुद्धि और कूटनीतिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सगे संबंधियों से ताल-मेल बनाकर रखना होगा। कुछ लोग छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। मनोरंजन और शौक की चीजों की ओर रुझान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें, सहयोग की अपेक्षा रह सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। नया काम मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रगति के योग हैं। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा को टालें। काम दिन के पहले भाग में पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। दूसरे भाग में मन दुविधाओं और वैचारिक उलझनों में फंस सकता है। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। मशीनरी और आधुनिक तकनीक से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होगी। साहसिक निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत के मामलों में विशेष ध्यान रखना चाहिए। सामाजिक जीवन में पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग बना रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि में कमी और मानसिक भटकाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खानपान करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :-  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यस्थल में बेहतर वातावरण से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। दिन भर की दौड़-भाग थकान दे सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म और अध्यात्म संबंधी विषयों में रुचि बढ़ेगी। काम-काज सामान्य रूप से चलता रहेगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा और व्यवसाय में अच्छी कमाई होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। साहित्य और रचनात्मक विषयों में भी रुचि बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामान्य रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम-काज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजमर्रा के काम-काज में धन लाभ की संभावना रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्च के साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी में उठाया गया कदम नुकसानदायक हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कई मित्रों और करीबी लोगों का व्यवहार प्रतिकूल महसूस हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे और धन लाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई नया काम शुरू करने की बजाय चल रहे कार्यों को बेहतर तरीके से करना लाभदायक रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कोई पुरानी समस्या सामने आने की वजह से परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए समझदारी और व्यवहारिकता से काम लें। उधार लेन-देन से बचें और सकारात्मक रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!