शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- पंचमी 25:19:32*,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 22 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- श्रवण 30:02:24*,
योग- ब्रह्म 09:41:32, पश्चात्-ऐन्द्र,
करण- कौलव 12:27:42, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:22,
सूर्यास्त- 19:15:04,
दिन काल- 13:50:42,
रात्री काल- 10:09:11,
चंद्रास्त- 09:19:30,
चंद्रोदय- 23:13:56,
राहू काल- 10:36-12:20, अशुभ,
यम घँटा- 15:47-17:31,
अभिजित-11:52-12:47, शुभ,
प्रदोष- 19:15-21:18 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपको कुछ परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। रोमांचक अवसर आपके रास्ते में आते हैं, लेकिन आपको मदद के लिए अपने आस-पास के लोगों की आवश्यकता होगी। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। जोखिमपूर्ण कार्यों को करने से बचें। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। हेल्थ में गर्भवती महिलाओं को आहार संतुलित रखना होगा एवं भरपूर नींद भी लें। किसी खास के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया गया है, उस पर टिके रहें। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं आपको तंग कर सकती हैं, बाकी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का रहेगा। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को राजनीतिक नेताओं से चुनौती मिल सकती है। नियमित वॉक ना करने का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है। भोजन में पौष्टिक चीजें शामिल करें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। श्री विष्णु जी के मंदिर में देशी घी का एक दीपक जलायें आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की शुरुआत हो रही है, वित्तीय स्तर में फिर से मजबूती की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर अटके कामकाज दोबारा शुरू हो सकेंगे। आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरी में आप मैनेजर आदि से सर्तक रहें और विवाद ना करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कमजोरी भी महसूस हो सकती है। हाइवे पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप केले का दान करें लाभदायक रहेगा। किसी को पहले से ही सब बात कहने से बचें। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। पति-पत्नी के मतभेदों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। परिश्रम में ही धन का लाभ छिपा हुआ है। यदि आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। मौसम परिवर्तन से बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहें। जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। लोगों की मदद के अवसर मिलते हैं तो न मत करें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। आय में वृद्धि के अनेकों मार्ग मिलेंगे। दिन कारोबारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। आप तरोताजा महसूस करेंगे। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। अपने विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें। आपको अपने महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते हैं। लवमेट आपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। यदि आप व्यापार करते हैं तो मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही हैं। ड्राई फ्रूट्स का व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं। करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। किसी चिकित्सीय समस्या से पीड़ित लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार में किसी परिजन के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। संतान की संगति पर जरूर नजर रखें। अपने साथी के साथ दोबारा हनीमून पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल राशि वालों को उनके साथी से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। धन के मामले में अधिक लालच मुसीबत को भी बढ़ा सकता है। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों को इस समय त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं तंग कर सकती हैं। आप में से कुछ लोगों को अकेले यात्रा करना सबसे उबाऊ लग सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। लव रिलेशनशिप में सुधार होता हुआ नजर आएगा। आय के अतिरिक्त स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम-काज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। नौकरी से जुड़े निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी सर्तक रहें, चोट लग सकती है। गरिष्ठ खान-पान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। रोचक सहयात्री के मिल जाने से फ्लाइट का लंबा सफर आनंददायक बन सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पर्पल है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। यदि आप नियमित रूप से भोजन में अधिक मिर्च-मसाले का सेवन कर रहें हैं, तो इससे बचना होगा, पेट में जलन जैसी समस्या रह सकती है। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, मस्ती के लिए तैयार रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको बहस करने वाले स्वभाव को बदलने की जरुरत है। आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर भी रखनी होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको अपने धन लाभ के रास्ते साफ नजर आएंगे। किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। नए बिजनेस के लिए कुछ हद तक तेजी आएगी। स्मार्टनस् और कार्य से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। कुछ लोगो को गैस तथा एसिडिटी की समस्या रह सकती है, गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कुछ लोगों के मन में थोडी बेचैनी जैसी स्थिति बन सकती है। अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दिन धन संचय के लिए अच्छा है। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। बिजनेस में कोई शानदार डील होने की उम्मीद नजर आ रही है। आपको ऐसा लग सकता है कि आप अपने बॉस से ज्यादा जानते हैं लेकिन काम की स्थितियों में अति आत्मविश्वास से सावधान रहें। कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
