बेसहारा गोवंशों के लिए भूसा दान करने वाले समाजसेवियों का सम्मानडीएम डॉ. दिनेश चंद सिंह ने प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट कमलेश मिश्रा 
मछलीशहर, जौनपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बेसहारा गोवंशों के लिए भूसा दान करने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह ने प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से भी आगे बढ़कर बेसहारा गोवंशों के संरक्षण हेतु भूसा दान करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेसहारा गोवंशों की देखभाल और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे में समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों द्वारा किया गया यह योगदान सराहनीय है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
सम्मानित किए गए लोगों में आलोक कुमार उपाध्याय (समाजसेवी) जरौरा 30 कुंतल, आजाद कुमार सरोज (प्रधान) कसेरवा 60 कुंतल, हनुमंत पाण्डेय (समाजसेवी) भटहर 21 कुंतल, अनिल कुमार यादव (प्रधान) कटका 21 कुंतल, संतोष दूबे (समाजसेवी) बटनहित 40 कुंतल, सुरेश कुमार सरोज (प्रधान) करौदा 15 कुंतल, मृत्युंजय बिन्द (प्रधान) सराय यूसुफ 20 कुंतल, शिवनाथ मौर्य (प्रधान) अमारा 20 कुंतल तथा अभिमन्यु सिंह (मछलीशहर कस्बा) द्वारा 10 कुंतल भूसा दान किया गया।
विशेष रूप से यामाहा एजेंसी के डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर 10 कुन्तल भूसा दान किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।
मछलीशहर विकास खंड क्षेत्र में भूसा दान का कुल लक्ष्य 1626.00 कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 1056.00 कुंतल की प्राप्ति हो चुकी है। वहीं भूसा क्रय का लक्ष्य 3862.00 कुंतल है, जिसके सापेक्ष अब तक 1448.00 कुंतल की प्राप्ति दर्ज की गई है।
Tags:

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!