शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- द्वितीया 27:01:20*,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 20 वैशाख गते,
नक्षत्र- विशाखा 07:09:07, पश्चात-अनुराधा,
योग- वरियान 22:27:03,
करण- तैतुल 13:53:46, पश्चात-गर,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:40:11,
सूर्यास्त- 18:56:10,
दिन काल- 13:15:59,
रात्री काल- 10:43:12,
चंद्रास्त- 06:14:26,
चंद्रोदय- 20:41:47,
राहू काल- 17:17-18:56, अशुभ,
यम घँटा- 12:18-13:57,
अभिजित-11:52-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:56-21:06 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत की रेखा कोई काम बिगड़ने नहीं देगी। संध्या के समय भगवान की पूजा अवश्य करें। जिस तरह आप समाजिक स्तर पर सर्कल बढ़ा रहे हैं मशहूर होने की उम्मीद है। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन बिताने के लोग दिन को एंजॉय करेंगे। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे जिन पर आप ध्यान भी रखेंगे। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने घर में कुछ बदलाव करने का सोच सकते हैं। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें। परिवार में किसी पात्र व्यक्ति की शादी तय होने की संभावना है। अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपकी मेहनत का योग्य फल और श्रेय आपको जल्द ही प्राप्त होगा। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। अगर आप अकेले हैं तो आपकी यात्राएं अधिक होंगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - इंडिगो है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपके काम-काज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। कार्यक्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाएंगे तो कोई उपलब्धि खो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने कमाए हुए धन से आत्म संतोष महसूस करेंगे। कोई वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, और कुछ भी कर सकते हैं। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। आपके लिए सलाह है कि अपनी आंखें खोले रखें, कोई लाभ का अवसर सामने आ सकता है। वर्तमान समय में गोल्ड में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। अतिरिक्त शिक्षा नौकरी में आपके लिए मददगार साबित होगी। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं। शॉर्ट नोटिस पर किसी महत्वपूर्ण चीज के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाऐं ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पार्टनर और आप अपनी अपनी बातों में ही व्यस्त रहेंगे लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखने की भी कोशिश करेंगे। आपको अपने बजट से अधिक जाने और कुछ नए बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी। मशीनरी तथा खान-पान संबंधित बिजनेस में बेहतरीन एग्रीमेंट मिलेंगे। लोन में देरी के कारण कोई प्रॉप्रर्टी हाथ से निकल सकती है। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। बुक सेलर के लिए दिन लाभ दिलाने वाला होगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - शहद है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आपको पैसे की कमी महसूस नहीं होगी। व्यवसाय में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे लाभदायक रहेगा। बदले मौसम का ध्यान रखें नहीं तो लू लग सकती है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - इंडिगो ब्लू है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पैसों को लेकर परिवार में किसी तरह का विवाद हो सकता है, सावधान रहें। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी पर्सनल लोन को चुकाने के लिए बचत पर ध्यान दें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए, आपको स्वस्थ विकल्प अपनाने की आवश्यकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधो में उतावलापन आपके रिश्तें को खराब कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। कम इम्यूनिटी की वजह से एलर्जी की तकलीफ अधिक रह सकती है। यात्रा करते समय, हमेशा एक उच्च संभावना होती है कि कुछ गलत हो सकता है। जब ऐसा हो, तो अपना आपा न खोएं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है। व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। बड़े निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर लें। जो लोग विदेश में रहते हैं, उनको काम के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने स्वास्थ्य ज्ञान को और बढ़ाने की आवश्यकता है। यात्रा से धन प्राप्त होने की संभावना है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन जिस चीज को आपकी अंतरात्मा सही माने उसे जरूर करें। कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर जाते वक्त ठीक तरह से व्यवहार करें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी नई जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। सिंगल राशि वालों को किसी का बहुत दिलचस्प परिचय मिलेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही हैं। नयी संपत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को घर से काम करना अब आपको बोरिंग लग सकता है, ऑफिस के दिनों की याद सताने वाली है। मौसम से होने वाले रोगों के प्रति सचेत रहें। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
