शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- त्रयोदशी 09:50:07, पश्चात्-चतुर्दशी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 15 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- स्वाति 10:37:01, पश्चात्-विशाखा,
योग- परिघ 28:34:41*,
करण- तैतुल 09:50:07, पश्चात-गर,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:45,
सूर्यास्त- 19:11:33,
दिन काल- 13:45:48,
रात्री काल- 10:13:55,
चंद्रोदय- 17:38:33,
चंद्रास्त- 28:14:05*,
राहू काल- 10:35-12:19, अशुभ,
यम घँटा- 15:45-17:28,
अभिजित-11:51-12:46, शुभ,
प्रदोष- 19:12-21:15 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मन मुताबिक रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके मुंह से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। जीवनसाथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में अपने पेपरों और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें, लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं। सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा। कार्यसंबंधी यात्राओं के कारण आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिए प्रेम की भावना बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनाए रखने में आप सफल होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों का दफ्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें और उस पर अमल करें। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें। नए शादीशुदा जोड़ों को कई बातों के लिए सामंजस्य करके चलने की जरुरत होगी। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखें। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिये दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। सेहत के मामले में दिन समान्य रहेगा। किसी व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। महिलाएं रसोई घर में काम करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में लोन या टैक्स संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को नये स्तर पर कामयबी मिलेगी। वाहन सम्बन्धी समस्या का समाधान निकलेगा। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहें तो अच्छा होगा। कहीं घूमने जाने की तैयारी करने वाले लोग डेस्टिनेशन के लिए हिल स्टेशन रखेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपनी अहमियत का पता चल सकता है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। आप अपने किसी परिजन से गिले-शिकवे दूर करके मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। आपको व्यर्थ के खर्च को करने से बचना होगा। आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियो को मजबूत बना देगा। किसी भी काम को कल पर ना डाल कर उचित समय में ही शुरु कर दें। व्यक्तिगत जीवन की बातों का असर अपने करियर न होने दें। यदि आप डिमोटिवेटेड महसूस कर रहे हैं तो एक ऐसी गतिविधि चुनें जिसे करने में आपको आनंद आता हो और अभ्यास करना शुरू कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं ताजगी और नएपन का एहसास होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको सावधानी बरतनी होगी। मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके वित्तीय क्षेत्र में काफी वृद्धि ला सकता है। पेंशन पर जिंदगी गुजारने वालों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को ओवर टाइम करने की आवश्यकता हो सकती है। जीवन शैली में अनुशासन की कमी के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है। किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे। अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। अपने नेतृत्व के गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। किसी स्कीम पर पैसा लगाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। व्यापारिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा। ज्यादा तनाव लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है, सावधान रहें। काम-काज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिये बढ़िया रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेमी के सामने बातें स्पष्ट स्वरूप से रखना जरूरी है। आप आर्थिक रूप से सहज रहें, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो बाहर के भोजन से परहेज करें। आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन शुक्र आपको अच्छी ऊजा भेज रहा है। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी आपको बिना किसी कारण के परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आपको भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नए उद्यम की सोच रखने वालों के लिए धन की कोई समस्या होने की संभावना नहीं है। संपत्ति खरीदने की सोच रहे लोगों को कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी। करियर के लिए कई विकल्प रहने की उम्मीद है। आप खुद को फीट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वह नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। अपने काम की और अपनी तकलीफों की जिम्मेदारी खुद होकर उठाना सीखें, बिना जोखिम उठाए कुछ भी नहीं मिलता। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो आपके लिए शुभ होगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। पैसों की आवक किस तरह बढ़ाई जाए, इस बारे में सोच-विचार करना होगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में दूसरों पर भरोसा ना करें। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा। सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा। आप में से कुछ लोग किसी आइसलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं, वहां होने वाले वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इजहार करें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करें। किसी काम को करने से पहले नियमों को अच्छे से जान लें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पूरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। किसी काम के लिए विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा है।
