जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधेश्याम उर्फ गुड्डू पुत्र रामराज गौतम निवासी ग्राम तड़वां, थाना बरसठी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 से संबंधित मुकदमा दर्ज था, जिसमें न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में थाना बरसठी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
