शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- सप्तमी 14:02:08, पश्चात-अष्टमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 26 वैशाख गते,
नक्षत्र- श्रवण 23:23:43,
योग- शुक्ल 26:34:36*,
करण- बव 14:02:08, पश्चात-बालव,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:35:3ओ,
सूर्यास्त- 18:59:50,
दिन काल- 13:24:11,
रात्री काल- 10:35:07,
चंद्रास्त- 11:26:29,
चंद्रोदय- 25:14:02*,
राहू काल- 08:57-10:37, अशुभ,
यम घँटा- 13:58-15:39,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:59-21:08 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी के सरप्राइज विजिट पर आने से आपका दिन बन जायेगा। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है, शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर विचार होगा। वर्तमान समय में लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपुर सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब ना होने दें। सिर दर्द माइग्रेन जैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक गर्मी में जाने से बचें। अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग नीला है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्कता रखनी होगी। आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे, छोड़ने का मन बना सकते हैं। सेहत के लिए उठाए गए कदम कारगर साबित होने वाला है, उर्जावान महसूस करेंगे। सुनिश्चित करें कि आप कम से कम 7 घंटे की नींद ले रहे हैं। यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढ़ाव पर नजर बनाए रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप शनिदेवजी की पूजा करें, इससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रहें। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। बैंक से संबंधित कोई बड़ा कार्य होने की उम्मीद है। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। करियर से संबंधित बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें। स्वस्थ रहने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेते हुए, खुद को स्वस्थ रखना है। जरूरत से ज्यादा सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। यदि आपका विवाह नही हुआ है तो कहीं बात चल सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें आपको लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। घरेलू स्तर पर किसी प्लान को धरातल पर उतारने के लिए आपको मेहनत करना होगा। इस वक्त बिजनेस पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। प्रमोशन से संबंधित बातों में भी रुकावट आने की आशंका बन रही है। किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खान-पान बहुत ही संयमित रखें। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। कुछ लोगों के मन में कोई शंका रहेगी लेकिन कह नही पाएंगे। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। आपने जो भी योजनाएं बनाई हैं उन पर अमल करेंगे। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। माइग्रेन सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घुमते रहने का विचार सही नहीं होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसर है।
☀️ कन्या राशि :- आज दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के नौजवान को समझाने और उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। शादीशुदा लोगों का कहीं बाहर जाने का मन करेगा। आपका व्यवहार आपके प्रेमी का दिल जीत सकता है। धन के मामले में सावधान रहें। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रहीं हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। कुछ थकान और आलस्य की स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। शाम के समय कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप जीवनसाथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। कारोबार में आपकी रुचि किसी नए काम को पूरा करने में रहेगी। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा। किसी के द्वारा दिया सुझाया गया उपाय छोटी-मोटी बीमारी को ठीक करने में काम आ सकता है। किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन कुछ नया सीखने वाला रहेगा। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आपको बेहद खुशी मिलने वाली है। अपने कार्यों में बच्चों का सहयोग लेने से उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। घर घरेलू नुस्खे अपना नुकसान का कारण हो सकता है। आपमें से कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - प्लम है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको कुछ मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन अवश्य करें। अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्यार करने वाला व्यवहार करें। यदि छिप-छिपकर प्यार करते हैं तो थोड़ा सावधान रहें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई आपका कर्ज समय से पहले ही लौटाकर आपको चौंका सकता है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरुरत होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोग अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। अपेक्षित लोगों का साथ न मिलने से अकेलापन बढ़ सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। आपको कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्या है उन्हें अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - कत्थई है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको सावधानी बरतने के लिए होगा। मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। किसी कार्य में दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेल-जोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखें। गलत खान-पान की वजह से फूड प्वाइजनिंग जैसी तकलीफ हो सकती है। यात्रा करते समय सावधान रहें, और जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - डार्क फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी दूर हो सकती है। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होने की संभावना है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने कागजातों का ख्याल रखें। अपने पासपोर्ट को सुरशित जगह पर रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।
