09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर


     जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 09 मई 2026 को जनपद मुख्यालय एवं सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में विशेषतः धारा 138 एन0आई0एक्ट के वादों के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई । 

      राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एन0आई0एक्ट के वादों के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर श्री अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा धारा 138 एन0आई0एक्ट के अधिकाधिक वादो को निस्तारण करने व पक्षकारो को समयपूर्व सूचित किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
 
उक्त बैठक में श्रीमती सोमप्रभा मिश्रा, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती शिवानी रावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुरेश चन्द्र, विशेष न्यायालय 138 एन0आई0एक्ट0, श्रीमती मुनव्वर जहाॅ, अतिरिक्त न्यायालय संख्या-1, श्री पवन प्रताप सिंह, अतिरिक्त न्यायालय संख्या-2, श्रीमती इन्दिरा सिंह, अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 उपस्थित रहे ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!