शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- पंचमी 25:19:18*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 08 वैशाख गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 23:57:37,
योग- शोभन 12:30:46, पश्चात-अतिगंड,
करण- बव 14:44:09, पश्चात-बालव,
चंद्र- वृषभ 12:59:57, पश्चात-मिथुन राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:51:01,
सूर्यास्त- 18:49:01,
दिन काल- 12:58:00,
रात्री काल- 11:01:00,
चंद्रोदय- 08:38:15,
चंद्रास्त- 23:32:35,
राहू काल- 15:35-17:12, अशुभ,
यम घँटा- 09:06-10:43,
अभिजित-11:54-12:46, शुभ,
प्रदोष- 18:49-21:02 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आपको आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। नया व्यापार जमाने वाले तनाव मुक्त रहें और इसे बढ़ाने के लिए नए उपाय खोजें। जो भी बिल बकाया है उसका का भुगतान करें। अभी, आप अपने करियर के साथ वर्तमान में जहां हैं, उससे बहुत खुश नहीं हैं। यह देखने के लिए कि क्या आपके लिए कुछ अन्य विकल्प हैं, अपने सहकर्मियों से बात करें। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। चाय कॉफी या मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले लाभ-हानि पर जरूर विचार कर लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मूंगिया है।
☀️ वृष राशि :- आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। निश्चिंत होकर आगे बढ़ने के लिए पीछे की समस्या को हल कर लेना ज्यादा जरुरी है। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, रिश्तों में मिठास आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो वर्तमान समय में मित्रों से बात करनी चाहिए। आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा पर निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को घर से काम करना अब आपको बोरिंग लग सकता है, ऑफिस के दिनों की याद सताने वाली है। दातों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन घरेलू नुस्खों के जरिए तकलीफ दूर भी किया जा सकता है। अच्छी प्लानिंग के साथ किया जाने वाला बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, काम बनने के संकेत हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो आपका समय नुकसान होगा। अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। किसी सामान को ऑनलाइन बेचना आपके लिए सहज और फायदेमंद साबित होने वाला है। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार के किसी युवा के जल्द ही कमाई शुरू होने की संभावना है। मनोरंजन के लिए किसी चीज का सहारा लेना आपको सुकून दे सकता है। जिन लोगों ने अभी-अभी रिश्तों में प्रवेश किया है, उन्हें ऐसा लगेगा कि वे उनके लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होगा। दिन धन के मामलें मे मिला-जुला रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिलेगी। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उम्रदराज लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। एक रोमांटिक यात्रा के लिए छुट्टी की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। भाई बहनों में चल रही अनबन भी दूर होगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। अगर आपके वित्त में अच्छी बात हो रही है तो इसी मार्ग पर चलते रहें। आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। बिजनेसमैन के कुछ काम होत-होते रुकने की थोडी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। मकान गाड़ी आदि से संबंधित कागजातों को संभाल कर रखें, खोने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। प्रेम करने वाले रोमांटिक खयालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें, दवाइयां समय से खिलाएं। यदि आप जल्द ही किसी भी समय यात्रा कर रहे हैं, तो आवास के लिए सस्ते विकल्प देखें। हो सके तो दोस्तों के साथ यात्रा करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। छात्र पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। अपने एक्स्ट्रा अफेयर को कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। कोई पुरानी रकम वापस मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्या खत्म हो सकती है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे। आपका कमजोर स्थान आपके हाथ होंगे। आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। हमेशा सुरक्षित रहना याद रखें। अगर आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह एक अद्भुत यात्रा होगी। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग भूरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। साहित्यिक चीजों को पढ़ने में मन लगेगा। साकारात्मक सोच रखकर कोई काम करना आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें, आप दोनों को इसकी जरूरत है। परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक बिजनेस में भाई व बहन के सहयोग ले सकते हैं, यह सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की बॉस तारीफ करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बहुत जरूरी फोन आ सकता है, सावधान रहें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग गुलाबी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपका साथी आपको एक सरप्राइज दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। कोई आपका उधार दिया गया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। नौकरी में अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें, किसी और पर ना थोपें। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आपके लिए सलाह है कि अपनी आंखें खोले रखें, कोई लाभ का अवसर सामने आ सकता है। वर्तमान समय में गोल्ड में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। अतिरिक्त शिक्षा नौकरी में आपके लिए मददगार साबित होगी। सेहत अच्छी रहेगी, घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत गड़बड़ हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - चॉकलेटी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। लव रिलेशनशिप में सुधार होता हुआ नजर आएगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।
