शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- द्वादशी 24:11:56*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 01 वैशाख गते,
नक्षत्र- शतभिषा 16:05:07, पश्चात-पूर्वाभाद्रपदा,
योग- शुक्ल 15:38:30, पश्चात-ब्रह्म,
करण- कौलव 12:45:55, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- मीन 09:31:09, पश्चात-मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:58:11,
सूर्यास्त- 18:44:58,
दिन काल- 12:46:46,
रात्री काल- 11:12:09,
चंद्रास्त- 15:38:04,
चंद्रोदय- 28:19:41*,
राहू काल- 15:33-17:09, अशुभ,
यम घँटा- 09:10-10:46,
अभिजित-11:56-12:47, शुभ,
प्रदोष- 18:45-21:01 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन सूर्य का आपकी ही मेष राशि में गोचर आपको पुरानी बातों से आगे बढ़ने के अच्छे संकेत दिखाएगा। घर पर आपकी क्षमता भी जबरदस्त रहने वाली है, चंद्रमा का कुंभ राशि में होना आपके मित्रों से सहयोग दिला सकता है। अत्यधिक आत्मविश्वास अहंकार में बदल सकता है जिससे रिश्तों या काम में टकराव की स्थिति बन सकती है। करियर में आप पहल कर सकते हैं। काम की तलाश में लगे लोग ग्रह गोचर के कारण अनुकूल परिणाम देख पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन त्रिपुष्कर का असर प्रगति के संकेत देने वाला है। प्रेम संबंधों के मामले में आप कोशिश करने में आगे होंगे, अपने साथी को कहीं घूमाने इत्यादि के लिए ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति वैसे तो राहु के प्रभाव से कुछ बदली हुई है, इसलिए क्रोध या सिर से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ वृषभ राशि :- आज संक्रांति के दिन सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए मिले जुले असर दे सकता है। आध्यात्मिक झुकाव और पुराने कामों को पूरा करने के लिए आप सक्षम होंगे। आपको बारहवें भाव में सूर्य का गोचर दिखाई देगा, बच्चों या आस-पास की स्थिति के चलते दबाव महसूस हो सकता है। करियर में दिन की स्थिति आपके लिए संभल कर नए फैसलों को देने वाली है। आपको काम ज्यादा करना पड़ सकता है, वैसे आपके काम की प्रशंसा तो हो सकती है। अनावश्यक खर्च को संभाल पाना मुश्किल ही होगा, आप बचत के मामले में किसी से पैसों की मांग भी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में किसी से अचानक से मैसेज या ऑनलाइन बातचीत शुरु हो सकती है। नींद की कमी, थकान या मानसिक तनाव बढ़ सकता है इसलिए अपने लिए समय निकालना अनुकूल रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन सूर्य का मेष राशि में गोचर आपको सामाजिक क्षेत्र में व्यस्तता दे सकता है। घर पर आप कुछ कामों में बच्चों के लिए रोक-टोक भी लगा सकते हैं। मेहमानों के आगमन की स्थिति भी बन रही है। बहुत अधिक प्लानिंग बनाने के कारण आप किसी एक काम पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे, ऐसे में असर भी बंटे हुए दिखाई देंगे। काम-काज को लेकर सूर्य की स्थिति आपको आगे बढ़ने के लिए जोश देगी, एकादश भाव में सूर्य का गोचर करियर में विस्तार और नए लोगों का संपर्क बना सकता है। लोगों से जुड़ने और नए अवसरों को पकड़ने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति के मामले में कुछ सुधार के संकेत हैं, साथ ही किसी काम के लिए धन इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय की कमी ही तनाव को बढ़ाने वाली हो सकती है। दांपत्य जीवन में रिश्ते सामान्य और अनुकूल बने रह सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस काम के अधिक होने के चलते आपको पैरों में या हाथों में दर्द की शिकायत रह सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ग्रीन है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सूर्य का मेष राशि में जाना घर की स्थिति के साथ-साथ आपके जीवन में कुछ रचनात्मकता को भर देने वाला हो सकता है। आपकी बातों को लेकर लोग काफी प्रभावित भी रह सकते हैं, पर घरेलू चीजों को लेकर दबाव अधिक होने की स्थिति बन रही है। कुछ बातों को लेकर अपनों के साथ झगड़ा भी बढ़ सकता है। करियर में आपको मेहनत का फल मिलने की संभावना अच्छी रहने वाली है। आपको शुभ योगों का फल अब मिल सकता है फिर चाहे राशि स्वामी राहु के साथ क्यों न हो पर कोई न कोई चतुराई कामों को आपके पक्ष में मोड़ सकती है। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ या हानि दोनों की संभावना है, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय से पहले बचत देख लें। प्यार के मामले में दिन की स्थिति रिश्तों में आपसी सहमति की कमी को दे सकता है। स्वास्थ्य में अभी गले का या दांतों से संबंधित मुश्किलें बढ़ रही हैं, ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - व्हाइट है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपकी राशि के स्वामी मेष राशि में गोचर करते हुए आपके लिए भाग्य, धर्म और नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाले रहेंगे। अब कोई दूर स्थल की यात्रा या फिर अपनों के साथ घर पर ही काम में शामिल होना होगा। अत्यधिक भागमभाग और ज्यादा चीजों में लगे रहने के कारण आप दूसरों की सलाह को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिससे कुछ महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। काम-काज की अगर बात की जाए तो आपको कुछ अच्छी चीजों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, कुछ नया सीखने का समय होगा। यात्रा या उच्च अधिकारियों के साथ काम करने का मौका मिल सकता हैज़, जिससे भविष्य में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, किसी बाहरी स्रोत या संपर्क से लाभ मिल सकता है, बस जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। लव लाइफ में जीवनसाथी की मांग भी ज्यादा रहेगी, वहीं आपको भी अपने विचार थोपने से बचना जरूरी होगा। सेहत मिले-जुले असर से प्रभावित होगी, पर थकान और अधिक भागदौड़ से बचना जरूरी है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए गहरे परिवर्तन, अंदरूनी मजबूती का समय लेकर आया है, जिससे आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने और सुधारने में सफल हो सकते हैं। मन में अनावश्यक चिंता या गहराई से सोचने की आदत आपको बेचैन कर सकती है। काम के लिहाज से कारोबार में नए लोग आपको मार्गदर्शन देने वाले होंगे। आपको नौकरी में विवरण पर ध्यान देने की जरूरत होगी तभी सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में ध्यान रखने की जरूरत होगी, टैक्स, लोन या साझेदारी से जुड़े मामलों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में आप कुछ मामलों के चलते अपने साथी से दूर होने की कोशिश में ज्यादा दिखाई देंगे। भावनाओं को व्यक्त करना थोड़ा कठिन लग सकता है। दिनचर्या में बदलाव करना अनुकूल न रहे पर अपनी डाइट और रूटीन पर ध्यान दें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ग्रीन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन सूर्य का आपकी विपरीत राशि मेष राशि में गोचर होने जा रहा है साथ में राहु का चंद्रमा के साथ होना घरेलू जीवन के लिए कुछ मुश्किल भरा हो सकता है। यात्रा को टालना ही बेहतर होगा। घर पर या बाहर किसी न किसी बात के चलते अहंकार या टकराव की स्थिति बन सकती है, अगर हो सके तो अपनी बात पर अड़े रहने से बचें। काम-काज की अगर बात की जाए तो पार्टनरशिप का काम आपके लिए मिला-जुला असर देगा। कुछ काम बनेंगे तो कुछ काम अटक भी सकते हैं। साथ में काम कर रहे लोगों के जरिए सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में जेब पर नजर बनाके रखें, आपका फालतू का खर्च दिखावा ही परेशान करने वाला है। प्रेम जीवन में रोमांस और आकर्षण अच्छा रहने वाला है, बस अहंकार से बचना जरूरी होगा। सेहत की अगर बात की जाए तो चीजें सामान्य ही रहने वाली हैं, बस क्रोध से बचें लाइफ स्टाइल में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके राशि स्वामी का असर और साथ ही सूर्य संक्रांति का प्रभाव आपको चुस्त बना सकता है। घर पर माता-पिता के काम में सहयोग करेंगे और साथ ही छात्रों के लिए अच्छा समय होगा। काम का दबाव या आपकी लापरवाही दोनों ही बातें प्रभावी रहेंगे इस कारण से चिड़चिड़ापन आपके व्यवहार पर असर पड़ सकता है। कारोबार को लेकर दिन बेहतर होगा, अचानक से मुनाफे में भी विस्तार की स्थिति बनने वाली है। ऑफिस में मेहनत और अनुशासन की डिमांड होगी, इसलिए खुद को इस बात के लिये तैयार रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत या घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में अपने प्रेमी को लेकर अचानक से कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। दांपत्य जीवन में व्यस्तता के कारण दूरी महसूस हो सकती है। सेहत की स्थिति मध्यम ही रहने वाली है। अपनी दिनचर्या सुधारना और रहन सहन पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन शुभ योगों के प्रभाव एवं संक्रांति की स्थिति सामाजिक रूप से आपको मान सम्मान दिलाने में सहायक हो सकती है। घर हो या बाहर आपके काम की पूछ बढ़ने वाली है। चंद्रमा का कुंभ राशि में राहु के साथ गोचर अचानक से होने वाले परिवर्तन की स्थितियां बना सकता है। आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। कारोबारियों के लिए सरकार की ओर से कुछ नवीन सूचनाएं होंगी। अपनी पहचान और नई बातों के चलते आप कुछ ज्यादा ही सोच विचार में रह सकते हैं। कर्मचारियों की मांगों को सुनना जरूरी है। आर्थिक स्थिति को लेकर साझेदारी से जुड़े कामों में पैसों की उपयोगिता को लेकर स्पष्टता बना के रखें जिससे कोई आपको परेशानी न दे पाए। वैवाहिक जीवन को लेकर आपकी कुछ चिंताएं तो रह सकती हैं पर परिवार इसमें आपके लिए मदद भी कर सकता है। कंधे या फिर नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन चंद्रमा का राहु के साथ होना और संक्रांति का प्रभाव आपको कुछ कठोर तो बना ही सकता है। पर ख्याल रखें कि घर और आंतरिक शांति के मामलों में कुछ बातों को शांति से सुलझाना ही समझदारी होगी। अपने आस-पास की चीजों के प्रति ध्यान बनाके रखें वरना मुश्किल बढ़ सकती है। काम-काज में अगर हो सके तो नई सीख और उच्च विचारों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। चंद्रमा का कुंभ राशि में होना आपके साझेदारी से जुड़े कामों को बढ़ावा दे सकता है, दूसरों के साथ तालमेल बनाकर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों का खर्च बढ़ने वाला है आपके लिए बच्चों के खर्च में कटौती करना मुश्किल रहेगा। प्यार में हर किसी पर दिल आना या विश्वास कर लेना तकलीफ का कारण बन सकता है। सेहत की स्थिति परेशानी देने वाली है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाइट पिंक है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए नए दोस्तों से जुड़ने और अपनी बातों को खुलकर कहने की हिम्मत देने वाला है। आप अपने टैलेंट को खुलकर सामने ला सकते हैं और नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं या किसी काम को हल्के में ले सकते हैं जिससे नुकसान की संभावना बन सकती है। काम में आप अपनी बातों के द्वारा कुछ बेहतर मौकों को हासिल कर सकते हैं। साहस को बढ़ाकर छोटे छोटे प्रयासों में भी सफलता दिला सकता है। करियर में अपनी पहचान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं पर सट्टा या जोखिम भरे निवेश से बचना जरूरी रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस, आकर्षण और खुशियां बढ़ेंगी जिससे रिश्ते और मजबूत बनेंगे। सेहत के मामले में सिर दर्द या बाडी पेन की ही दिक्कत आप पर असर डाल सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - डार्क ब्राउन है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन सूर्य संक्रांति का समय आपको धार्मिक कामों में आगे बढ़ने या जुड़ने का अवसर देगा। घरेलू मामलों में निर्णय लेने और घर से जुड़े कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं, साथ ही आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है। घर और काम के बीच आपके लिए चीजों को संभाल पाना आसान नहीं होगा, कुछ न कुछ बातें दबाव को बढ़ा सकती हैं। कारोबार में आपके सामान की स्थिति अच्छी रह सकती है, कुछ लोग काम में लापरवाही भी कर सकते हैं लेकिन फिर भी चीजों को आप संभाल पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, बचत और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। रिश्तों में स्थिरता और समझदारी बनी रहेगी जिससे आपसी विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव और थकान से बचने के लिए आराम जरूरी है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।
