जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष माननीय डा प्रमोद कुमार सिंह जी का आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 ई. को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम

बृज बिहारी दुबे
By -
जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष माननीय डा प्रमोद कुमार सिंह जी का आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 ई. को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम 

(01) भारतीय संविधान के विस्तारक, देश के प्रथम विधि मंत्री *बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती* पर सुजानगंज के *शांतीनगर चौराहे* पर सुबह 9:45 बजे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

(02)  *केडीवीएन पब्लिक स्कूल सरायभोगी* में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर आयोजित  *प्रतिभा सम्मान समारोह* में  सुबह 10:30 बजे शामिल होंगे।

(03) दोपहर 12: 00 बजे पूर्व विधायक *माननीय श्री नदीम जावेद* जी के जौनपुर शहर स्थित आवास कैंप कार्यालय पर *एसआईंआर के बाद जारी की गयी मतदाता सूची के गहन निरीक्षण* कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पूर्व विधायक माननीय *श्री नदीम जावेद जी* इस समय जौनपुर में मौजूद हैं।

(04)भारतीय संविधान के विस्तारक, देश के प्रथम विधि मंत्री, *भारत रत्न बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती* के उपलक्ष्य में आज दोपहर 12:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष माननीय *डा प्रमोद कुमार सिंह जी एवं शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष माननीय श्री आरिफ खान जी* पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ जौनपुर शहर के अंबेडकर तिराहे के पास स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

(05) बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के *खेतासराय बाजार* में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक *माननीय श्री नदीम जावेद जी के साथ* माननीय जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह जी दोपहर 1:30 बजे शामिल होंगे।

(06) यूथ काँग्रेस के प्रदेश महासचिव दर्शन ऋषि द्वारा अम्बेडकर जयन्ती पर आयोजित मेला कार्यक्रम में (समय लगभग 6:00 बजे शाम स्थान,बौद्ध विहार शिवपुर ब्रह्मदेव मार्ग बेलवा, मडियाहू , जौनपुर) सम्मलित होंगे !

*राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!