किसान क्रान्ति यूनियन का सदस्यता अभियान तेज,सैकड़ो लोगों को दिलाई सदस्यता

बृज बिहारी दुबे
By -

बहराइच। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव बब्लू के आदेशानुसार संगठन का विस्तार के क्रम में तहसील महसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलवा पुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाकियू भानु के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के जिलाध्यक्ष पती राम चौधरी ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि किसानों की हर समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों मजदूरों गरीबों के उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं प्रदेश प्रवक्ता शिव भूषण सिंह ने कहा कि हम सभी की पहली प्राथमिकता भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन की टीम को सक्रिय करना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लीला सिंह, जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ सरोज सिंह, जिला संगठन मंत्री मोबीन अहमद, जिला उपाध्यक्ष राम रूप सिंह, जिला संगठन मंत्री ओमकार यादव, जिला महासचिव कासिम खान, जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नितिन सिंह, जिला प्रचार मंत्री राम मलुक यादव, तहसील अध्यक्ष सदर बहराइच मोहम्मद रफी, तहसील अध्यक्ष महसी महिला प्रकोष्ठ सीमा सिंह, तहसील प्रभारी महसी विद्या प्रसाद, तहसील सचिव महसी महिला प्रकोष्ठ सुशीला देवी, ब्लॉक अध्यक्ष तेजवा पुर अरविंद कुमार वर्मा सहित आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!