जौनपुर: जिला अस्पताल के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, कुत्ते नोच रहे थे मासूम का शरीर

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

जौनपुर। शहर के उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मर्चरी (लाश घर) के पीछे एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में बेदर्द परिजनों ने नवजात के शव को एक काली पन्नी में लपेटकर फेंक दिया था।

*सफाई कर्मी ने दी सूचना*

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सफाई कर्मी मर्चरी के पिछले हिस्से की ओर गया था। वहां उसने देखा कि कुछ कुत्ते एक काली पन्नी को खींचकर उसे नोच रहे हैं। पास जाकर देखने पर उसके होश उड़ गए; पन्नी के भीतर एक दुधमुंही बच्ची का शव था। सफाई कर्मी ने तत्काल इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन और भंडारी चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही भंडारी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

नवजात के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!