ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती, अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, सहायक प्रबंधक गौरव भघेल तथा सेनिटरी इंस्पेक्टर सजीव बिधुड़ी ने सेक्टर बीटा-1 एवं रामपुर मार्केट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी बताया की सेक्टर बीटा 1 मे सफाई व्यवस्था मे ओर बढ़िया से होनी चाहिए अधिकारियों ने आसवन दिया कि सेक्टर व शहर की सफाई व्यवस्था मे ओर सुधार किया जाएगा अधिकारियों ने सेक्टर बीटा 1 ओर रामपुर मार्केट का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने आश्वासन दिया कि सेक्टर बीटा-1 की सफाई व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिल सकें।
वहीं, रामपुर मार्केट में दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे इधर-उधर कूड़ा-कचरा न फैलाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है, जिसमें आम जनता और व्यापारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक।
RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!