शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- द्वितीया 10:48:48, पश्चात-तृतीया,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 06 वैशाख गते,
नक्षत्र- भरणी 07:09:09, पश्चात-कृतिका,
योग- आयुष्मान 20:01:02,
करण- कौलव 10:48:48, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- मेष 12:30:16, पश्चात-वृषभ राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:53:00,
सूर्यास्त- 18:47:51,
दिन काल- 12:54:50,
रात्री काल- 11:04:09,
चंद्रोदय- 06:47:11,
चंद्रास्त- 21:14:12,
राहू काल- 17:11-18:48, अशुभ,
यम घँटा- 12:20-13:57,
अभिजित-11:55-12:46, शुभ,
प्रदोष- 18:48-21:02 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से आपके लिए सुख के कुछ पल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुरानी याद या बात से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक अस्थिरता या जल्दबाजी देखने को मिल सकती है। किसी निर्णय को लेकर मन में दुविधा रह सकती है। दूसरों की बातों को लेकर अधिक न सोचें वरना तनाव बढ़ सकता है। काम-काज के क्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। ऑफिस में आपकी पहचान बढ़ सकती है, आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। व्यापारियों के लिए बड़ा सौदा या नई डील का योग बन सकता है। अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नए निवेश के लिए भी दिन अनुकूल है, लंबी योजनाओं से फायदा मिलने के संकेत हैं। प्रेम में लगाव बढ़ने वाला है जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा, कुछ बातें मन में रह सकती हैं जिन्हें खुलकर कहना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में समझदारी और सहयोग रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन दोपहर के बाद थकान या भारीपन महसूस हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त आराम लें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन थोड़ा मनमौजी रह सकता है, ऐसे में आप अपनी इच्छा के अनुसार कुछ काम करेंगे। अगर घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो वह पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और लंबी बातचीत से मन हल्का महसूस होगा। घर के बड़ों से हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है, पर दिन के अंत तक माहौल सामान्य हो जाएगा। कार्यस्थल पर कुछ रुकावटें या अचानक आने वाली परेशानियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें बल्कि योजना बनाकर और सावधानी से पूरा करें। धैर्य रखने से स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से चंद्रमा भी आपके लिए उच्च होगा। आर्थिक मामलों में किसी बड़े से मदद मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में आकर्षण और भावनाएं मजबूत रहेंगी। आप अपने व्यक्तित्व और आकर्षण से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन को शांत रखना जरूरी है, किसी भी बात को लेकर बेचैनी से बचें। बच्चों और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज न करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन अक्षय तृतीया के साथ ही चंद्रमा राशि गोचर करने वाला है, ऎसे में आपका दिन घर के लोगों के साथ मस्ती या बातचीत से भरा रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से आप अपने दिल की बातें परिवार और किसी करीबी व्यक्ति से साझा करेंगे। बाहरी दुनिया, लोगों और चमक दमक की ओर आकर्षण बढ़ सकता है जिसके कारण आप खुद पर तनाव या दबाव से प्रभावित हो सकते हैं। काम-काज में कुछ देरी या अड़चनें सामने आ सकती हैं, जिससे थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। दूसरों के प्रभाव में आकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है इसलिए सावधानी रखें पर बजट पर नियंत्रण बनाए रखें। प्रेमी के साथ में कुछ बातों को लेकर असहमति हो सकती है शांत और समझदारी भरे लहजे से आप स्थिति संभाल ही लेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक तनाव और संक्रमण जैसी समस्याओं से सावधान रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज अक्षय तृतीया के दिन आपके राशि स्वामी मजबूत होंगे। चंद्रमा का मेष से वृषभ में गोचर आपको कुछ मस्ती और संतोष दे सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत करके आप अपने मन का बोझ हल्का कर पाएंगे। कुछ कामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं कुछ न कुछ बातें होंगी, पर इन पर ध्यान न दें और सावधानी से काम करें। काम-काज में आपको सहकर्मियों का साथ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, ताल-मेल बनाए रखें। व्यापार के क्षेत्र में दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है पर आप स्थिति को संभालने में सक्षम रहेंगे। त्रिपुष्कर के कारण मनोरंजन और व्यक्तिगत जरूरतों पर ढेर सारे लाभ मिलेंगे। धन संबंधी मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। प्रेम जीवन में दिन विशेष रहेगा, छोटी-छोटी बातें मन पर असर डाल सकती हैं। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें, खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही न करें वरना हल्की समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है और त्रिपुष्कर योग का भी संयोग बन रहा है। इससे दिन के प्रभाव में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। यह योग आपको नई ऊर्जा और कार्यों में सफलता देने वाला रहेगा। दोस्तों से मुलाकात और सामाजिक गतिविधियों के लिए अच्छा रहेगा। घर के बाहर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी, ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं पर क्रोध से बचें जिम्मेदारी के साथ अपने काम पूरे करें। काम-काज पर ग्रहों की स्थिति आपको आंतरिक शक्ति और मजबूत फैसलों की क्षमता देगी। आप मुश्किलों का सामना मजबूती के साथ कर सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में आपकी सूझ-बूझ से लाभ के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में खर्चों का दबाव बना रह सकता है। जरूरी कामों पर ही धन खर्च होगा। कुछ स्वर्ण या वस्त्र इत्यादि की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें और किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। अपनी भावनाओं को वहां न लगाएं जहां उसका सही मूल्य न मिले। संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हल्की थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन चंद्रमा के पहले भाग में मेष और दोपहर बाद वृषभ राशि में गोचर करेगा, जिससे मन में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। दोस्तों या पिता के साथ दिल की बातें साझा करने से मानसिक राहत मिलेगी और कई उलझनों का समाधान मिलेगा। घर के अलावा बाहरी कामों में शामिल होने के चलते आपकी थकान और व्यस्तता ही कुछ परेशान कर सकती है। काम के लिहाज से दिन आपके लिए नई ऊर्जा और ताजगी लेकर आ सकता है। कारोबार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है कुछ मामलों में प्रयास अधिक करने होंगे पर सही दिशा में मेहनत रंग ला सकती है। धार्मिक गतिविधियों में पैसों को लगा सकते हैं, वैसे कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और कुछ नई जान-पहचान भी बन सकती है। सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। घर के बड़ों की दिनचर्या को संतुलित रखना चाहिए और साथ ही हेल्दी फूड का उपयोग लाभदायक होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - स्लेटी है।
☀️ तुला राशि :- आज अक्षय तृतीया का पावन प्रभाव के दिन आपको घर के कामों में मांगलिक पूजा कर्म में शामिल होने का समय देगा। ग्रहों की स्थिति आपको हलचल तो देगी पर आप अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से बढ़ेंगे। कुछ कार्यों में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी या बिना योजना के काम करने से परेशानी हो सकती है। काम पर किसी बड़े बदलाव या नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है जो आपके लिए आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। नए काम करने का अवसर मिलेगा पर ध्यान रखें की कुछ अटकाव भी असर डाल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से समय मिश्रित रहने वाला है, अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है पर साथ ही खर्चों में वृद्धि भी संभव है। प्रेम संबंधों में अविश्वास से बचे रहें, जीवनसाथी के साथ सहयोग करें ताकि उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल पाए। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और बीच बीच में हल्का व्यायाम करते रहें ताकि शरीर सक्रिय बना रहे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन अक्षय तृतीया के साथ त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग आपको विशेष बना रहा है। घर पर कुछ पूजा पाठ या कुछ अन्य कामों के चलते चहल पहल बनी रहने वाली है। नए कामों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। चंद्रमा का गोचर मेष से वृषभ राशि में होने से जीवन में बदलाव के कारण चिंता हो सकती है, दूसरों पर बहुत अधिक भरोसे से बचें। काम-काज के लिए दिन साझेदारी के कामों की शुरुआत को दिखाता है। कुछ अटकावों का सामना भी करना पड़ सकता है। वरिष्ठों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। शेयर बाजार या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम को लेकर कुछ बातों के चलते असमंजस की स्थिति रह सकती है। जीवन साथी के साथ बातचीत में स्पष्टता लाना जरूरी होगा ताकि विवाद दूर रहें। अपने पार्टनर या घर के लोगों की सेहत के कारण चिंता के कारण ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। आराम और मानसिक शांति पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको अक्षय तृतीया का शुभ प्रभाव देगा और घर पर कामकाज की व्यस्तता से भरा रह सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लेने के मूड में रहेंगे। सही दिशा में लिए गए निर्णय भविष्य में जीवन में सुधार ला सकते हैं। परिवार के सहयोग से कई मामलों में संतुलन बना रहेगा। घर के बड़ों की ओर से आपके कुछ निर्णयों पर पूरी सहमति न मिल पाने की संभावना है। ऐसे में मन थोड़ा असमंजस में रह सकता है। जल्दबाजी या भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। करियर में नए अवसर और नए रास्ते खुल सकते हैं। आप नई नौकरी या बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय निर्णय लेने के लिए अनुकूल हो सकता है। विवरणों पर ध्यान देना आपके बड़े लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। खर्चों में वृद्धि संभव है इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। किसी भी बड़ी बचत से पहले अच्छी तरह सोच विचार करें। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत या नया मोड़ आ सकता है। आप किसी रिश्ते में हैं तो एक दूसरे को समझने और संबंधों को मजबूत करने का है। स्वास्थ्य में छोटी समस्याएं जैसे सिरदर्द या आंखों में तनाव परेशान कर सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज अक्षय तृतीया के संयोग से आपके लिए दिन शुभ बना रहा है। चंद्रमा के मेष से वृषभ राशि में गोचर के कारण मानसिक शांति के साथ-साथ कार्यों में स्थिरता और प्रगति के संकेत मिलते हैं। यह दिन नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा। कुछ मामलों में थोड़ी मानसिक उलझन या असमंजस की स्थिति रह सकती है। जल्दबाजी या लापरवाही से किए गए कार्यों में रुकावट आ सकती है इसलिए सावधानी जरूरी है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है और थकान महसूस हो सकती है। अधिकारी अनुशासन पर जोर दे सकते हैं इसलिए काम में लापरवाही से बचें। कारोबार के क्षेत्र में सुबह के समय कुछ तेजी देखने को मिल सकती है, जिससे लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति आज अनुकूल है, किसी से कुछ प्राप्ति होने या खरीदारी का मौका भी रहेगा। प्रेम भरे रिश्तों में सुधार के संकेत रहने वाले हैं, अपने साथी की ओर से कोई लाभ भी आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें क्योंकि शरीर में दर्द या मानसिक तनाव बढ़ सकता है, टहलना आपके लिए लाभदायक है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपको अक्षय तृतीया का शुभ प्रभाव और त्रिपुष्कर योग का संयोग दिन को विशेष बना रहा है। चंद्रमा का मेष से वृषभ राशि में गोचर जीवन में स्थिरता और नए निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा। दोस्तों के साथ मेल-जोल खुशियों का समय लाएगा कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। एक के बाद एक काम शुरु होने से खुद के लिए समय कम ही मिल पाए ऐसे में थोड़ा क्रोध या बेचैनी अपना असर डाल सकती है। काम-काज में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। गलत सूचना या जल्द निर्णय लेने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदार या सहकर्मियों के साथ बहस की स्थिति बन सकती है जिससे काम में देरी संभव है। आर्थिक स्थिति में किसी स्त्री पक्ष से लाभ का समय बन रहा है। सही जगह पैसा लगाने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लव लाइफ में प्रेम के रिश्तों को लेकर छोटी बातों को बड़ा न बनने दें। दांपत्य जीवन में साथी की ओर से कोई शुभता या संदेश खुशी दे सकता है। सेहत की स्थिति सामान्य है, तरल पदार्थों का सेवन करने से शरीर की स्थिति बेहतर रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ मीन राशि :- आज अक्षय तृतीया का शुभ संयोग और त्रिपुष्कर योग आपको घर पर शुभ कामों का संयोग बना रहा है। बड़ों के साथ जरूरी चीजों को निपटाने में व्यस्त होंगे। कोई धार्मिक यात्रा का मौका भी मिल सकता है। बड़ों की सुनें आपके कुछ गलत निर्णय नुकसान दे सकते हैं। कुछ योजनाओं में देरी या रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। काम-काज में तेजी का समय होगा चंद्रमा के गोचर से आपको कुछ नवीन सूचनाएं मिलेंगी, रिसर्च के लोग अपने काम में बेहतर परिणाम देखेंगे। मानसिक शक्ति और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी जिससे आप बड़े कामों को संभालने में सक्षम रहेंगे। कुछ पैसा किसी वस्तु की खरीदारी में लगा सकते हैं, आपस में पैसों संबंधी विवादों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्रेम भरे रिश्ते बेहतर रहेंगे बस जरूरी है कि किसी पुरानी बात को लेकर विवाद न बढ़ने दें वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। समझदारी से स्थिति को संभालें। बहुत अधिक भागदौड़ या चहलकदमी के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
