*मड़ियांहू । सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर तहसील मड़ियाहूँ में जिलाधिकारी जौनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा की गई सुनवाई-*
बताया गया कि जिलाधिकारी जौनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मड़ियाहूँ जौनपुर में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुना गया। इस महत्वपूर्ण दिवस पर जनता से संवाद स्थापित कर त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान, एसडीएम, तहसीलदार राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ सहित जिले के उच्च अधिकारी सहित सर्किल के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहें।
