शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- चतुर्थी 14:10:08, पश्चात-पंचमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 23 चैत्र गते,
नक्षत्र- अनुराधा 26:55:53*,
योग- सिद्धि 15:24:20, पश्चात-व्यतिपात,
करण- बालव 14:10:08, पश्चात-कौलव,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:15:56,
सूर्यास्त- 18:43:02,
दिन काल- 12:27:06,
रात्री काल- 11:31:57,
चंद्रास्त- 08:36:16,
चंद्रोदय- 22:41:39,
राहू काल- 07:49-09:23, अशुभ,
यम घँटा- 10:56-12:29,
अभिजित-12:05-12:54, शुभ,
प्रदोष- 18:43-21:02 तक,
गंड मूल- 26:56* से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप चाहते हैं कि लोग आपकी बात समझें और आपकी मेहनत को सराहें। सामाजिक स्तर पर कहीं कुछ लोगों के साथ मेल जोल का सिलसिला बना रह सकता है। बात कहने का तरीका थोड़ा नरम रहे, वरना अनावश्यक तकरार हो सकती है। कार्यस्थल के माहौल में आप नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं बस ख्याल रखें कि सभी को साथ में लेकर चला जाए। काम के लिए दिन के दूसरे हिस्से में कोई सकारात्मक खबर या संदेश मिल सकता है। दिखावे या शौक में अधिक खर्च करने से बचें क्योंकि पैसे जेब में रुकने नहीं वाले हैं। लव लाइफ में आपसी संबंधों के लिए आप कुछ न कुछ उलझे रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें अचानक ही परेशानी बढ़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके घर में लोगों का दखल आपको कुछ परेशान कर सकता है। परिवार में प्रेम एवं सहयोग की मांग ज्यादा बनी रह सकती है। अपने हक को लेकर ज्यादा दबाव में न आएं चीजों को लेकर खुद को थोड़ा रिलैक्स में रखें। कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास साफ नजर आएगा। कोई प्रोजेक्ट चल रहा है तो उसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। साथ में काम कर रहे लोग कुछ अलग मत भी रख सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, दीर्घकालिक योजना बेहतर परिणाम दे सकती है। लव लाइफ में किसी प्रभावशाली या आत्मविश्वासी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सेहत की स्थिति सामान्य रह सकती है, अपने लोगों के लिए चिंता रह सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मेहंदी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन की स्थिति आपको एक साथ कई कामों में उलझा रख सकती है। भाई बहनों से कुछ मदद मांग सकते हैं। व्यर्थ की बातें परेशान कर सकती हैं, मुश्किलें ज्यादा रह सकती हैं। काम-काज की स्थिति के मामले में सहकर्मियों के साथ काम की अधिकता को मिल-जुलकर काम करना होगा। व्यापार से जुड़े लोग यदि नई योजना शुरू करना चाहते हैं तो पहले पूरी जानकारी लें फिर कदम बढ़ाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, बस बचत का दिन नहीं है ये दिन खर्च को अधिक दिखाता है। लव लाइफ में जीवनसाथी आपका ध्यान रख सकता है लेकिन व्यस्तता के कारण दूरी होना आपसी रिश्ते पर असर डालेगा। शरीर में ऊर्जा अच्छी रहेगी, अधिक भागदौड़ से थकावट महसूस हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके घर में किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण मानी जाएगी। किसी की कही बातों पर अधिक सोचने से बचें, क्योंकि इससे तनाव बढ़ सकता है। काम के मामले में योजना बनाकर सही तरीके से आगे बढ़ने का बेहतर समय रह सकता है। आपके मन में कई विचार होंगे और आप हर काम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना चाहेंगे। बच्चों की ओर से पैसों की की मांग बढ़ सकती है, छोटी सी जरूरत पर भी अधिक धन व्यय हो सकता है। लव लाइफ में अपने रिश्तों को संभालने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। आप कुछ ज्यादा बोलने से अच्छा है चुप रहकर अपनी अभिव्यक्ति को मजबूत बनाएं। सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, घूमने फिरने, काम के चलते पैरों के तलवों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्का जामुनी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके घर पर काम रहेंगे साथ में कोई पूजा या धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका भी बनेगा। छोटे बच्चों की ओर अधिक ध्यान देना होगा कहीं खेल-खेल में समस्या न हो। काम के मामले में आपके लिए भागदौड़ मन में उथल-पुथल बढ़ा सकती है। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है, विशेषकर अगर आप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण कार्य में लगे हुए थे। रुके हुए या अटके काम निपटाने के लिए दिन अनुकूल है। आय सामान्य रहेगी पर फिर भी घर की वस्तुओं के लिए खरीदारी का समय होगा। लव लाइफ में आप भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में थोड़ी झिझक महसूस कर सकते हैं, जिससे पार्टनर को लगे कि आप दूरी बना रहे हैं। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, बस कोई नजर दोष जैसी समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन संतुलन बनाए रखने को कह सकता है। एक ओर घर के कामों ओर जिम्मेदारी को लेकर मेहनत करनी होगी वहीं दूसरी ओर निजी इच्छाएं भी तीव्र रहेंगी। आप स्वभाव से शांति पसंद करते हैं लेकिन किसी छोटी बात पर मन खिन्न हो सकता है। काम को लेकर किसी मीटिंग या प्रस्तुति में शामिल होने का समय होगा। इस अवसर पर अपनी बात स्पष्ट और संयमित तरीके से रखें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपको खरीदारी की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। बचत या निवेश की नई योजना बना रहे हैं तो काम कर सकते हैं। लव लाइफ में आपस में घर की बात हो या आपकी खुद की खुलकर बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा। ज्यादा गर्म चीजों के सेवन को करते हुए सावधानी बरतें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर परिवार में किसी निर्णय को लेकर काफी हो हल्ला भी हो सकता है। अपनी बातों को शांति से ही रखें, बड़ों की राय भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। किसी भी तेजी या जल्दी से बचें। कोशिश करें कि प्रतिक्रिया देने से पहले परिस्थिति को समझें। नौकरी में सहयोगात्मक रवैया अपनाना आपके लिए बेहतर होगा, शत्रु भी आपके रुख से प्रभावित होंगे। लोगों के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा तो काम आसानी से पूरा होगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने का मन हो सकता है, लेकिन बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। लव लइफ में किसी सामाजिक कार्यक्रम या मित्र मंडली में आकर्षण की स्थिति बन सकती है। चोट लगने या मसल्स में दर्द की शिकायत अधिक रह सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन घर पर बच्चों से जुड़े मामलों पर आपकी भावनात्मक बातचीत हो सकती है। घूमने फिरने की योजनाएं बनेंगे दिन के अंत तक आपको कुछ अनुभव होगा। अपने आस-पास की चीजों के साथ लगाव के चलते कुछ मामलों में भावनाएं अनियंत्रित भी हो सकती हैं। नौकरी हो या फिर कारोबार है आपको अपने बॉस या किसी वरिष्ठ सहकर्मी से कोई विशेष काम मिल सकता है। अपने सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है जिससे कुछ राहत भी मिल सकती है। कोई पुराना लेन-देन अटका है तो उसकी याद दिलाना लाभकारी रहेगा। लव लाइफ के रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा, आपको पहल करनी होगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से मन की दूरी कम होगी। मानसिक तनाव से बचें और पित्त की अधिकता शरीर में गर्मी को बढ़ा सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीतांबरी है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन घरेलू और पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहने की संभावना है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से हो सकती है जिससे कुछ प्यारी यादें ताजा हो जाएंगी। आपका मन थोड़ा भ्रमित महसूस कर सकता है इसलिए बहुत जल्द किसी नतीजे पर न पहुंचे। काम के मामले में आप निजी मामलों पर ध्यान देने के लिए थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। आपके अधीन काम करने वालों से मिलने वाला सहयोग सामान्य रहने की संभावना कर्ज या लोन से जुड़े मामलों में दिन औसत रह सकता है। लव लाइफ में प्यार के मामले में दिल की बातें अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कम हो सकती है इसलिए बाहरी चीजों के सेवन को कम ही रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके घर में किसी पुराने विषय पर चर्चा दोबारा उठ सकती है। आप भीतर ही भीतर कई बातें सोच सकते हैं परंतु उन्हें व्यक्त करने में संकोच कर सकते हैं। खुद को लेकर बहुत जल्द से किसी निर्णय पर न पहुंचे। नौकरी में गोपनीयता से जुड़े मामले ध्यान से करें। आपकी जानकारी किसी दूसरे के लिए काफी फायदे का सौदा सिद्ध हो सकती है। कारोबार में सरकारी नीतियों का असर पड़ेगा। अचानक खर्च की संभावना भी बन सकती है इसलिए अतिरिक्त राशि अलग रखें। लव लाइफ में किसी के साथ अचानक से बातें शुरु हो सकती हैं उनकी रहस्यमयी या कम बोलने की स्थिति आपको आकर्षित कर सकती है। आराम के साथ-साथ अपने खाने पीने में ज्यादा गैप देने से बचें अन्यथा परेशान हो सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - धानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच लेकर आ सकता है। आप अपने विचार खुलकर व्यक्त करना चाहेंगे और किसी योजना को आगे बढ़ाने का मन बनाएंगे। किसी बड़े सदस्य की सलाह को नजरअंदाज न करें वरना आपके लिए कठिनाई बढ़ सकती है। नौकरी में समय प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी होगा। व्यापारियों के लिए मार्केटिंग और नेटवर्किंग पर ध्यान देना अनुकूल रहेगा। काम के चलते अचानक से यात्रा से भी लाभ मिल सकता है। आय में स्थिरता रहेगी, शेयर मार्किट में जोखिम का आकलन कर लें। लव लाइफ में आप रिश्ते में खुलापन और ईमानदारी की जरूरत होगी, पुरानी बातें संबंधों को कमजोर कर सकती हैं। दिनचर्या में बदलाव से बचें अच्छा और संतुलित भोजन ही आपको सक्रिय बनाए रखेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर में हल्का-फुल्का माहौल रह सकता है, वैसे तो दिन की शुरुआत थोड़ी गंभीर रह सकती है पर जब समय आगे बढ़ेगा स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। बाहरी चीजों के चलते खुद के जरूरी कामों से चूक न जाएं। कुछ नवीन चीजों को समझने के लिए सहकर्मियों पर पूरी तरह निर्भर न रहें बल्कि खुद ही चीजों को अच्छे से समझने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए जोखिम भरे निर्णय टालना ही बेहतर रहेगा। छोटे स्तर पर लाभ की संभावना बन सकती है। लव लाइफ में किसी यात्रा या ऑनलाइन माध्यम से दिलचस्प मुलाकात संभव है। सेहत के मामले में पेट और पैरों से जुड़ी दिक्कतें कुछ असर दिखा सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - डार्क ब्राउन है।
