मछलीशहर सेवा भारती जिला कार्यसमिति घोषितडॉ आर बी चौहान बने जिलाध्यक्ष और जय प्रकाश तिवारी प्रचार प्रमुख

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट कमलेश मिश्रा 

मछलीशहर, जौनपुर सेवा भारती जिला मछलीशहर की बैठक कमला हॉस्पिटल मछली शहर पर की गई जिसमें क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के युद्धवीर जी की संस्तुति के उपरांत प्रान्त सहसेवा प्रमुख काशी प्रान्त पवन जी ने बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिससे संगठन की समावेशी सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

डॉ विनय कुमार त्रिपाठी विभाग उपाध्यक्ष जौनपुर द्वारा जारी 25 पदाधिकारियों की सूची में सेवा भारती की मंशा के अनुरूप युवाओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाली इस जनपद इकाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को संतुलित ढंग से शामिल किया गया है। जिसमें संरक्षक ब्रह्मदेव उपाध्याय, जिलाध्यक्ष डॉ आर बी चौहान उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, डॉ ए के तिवारी,संतोष बिंद महामंत्री विभव सिन्हा, सौरभ दुबे मंत्री संगम, परमानंद, नितेश सेठ कोषाध्यक्ष रणजीत यादव संपर्क प्रमुख मोलू जायसवाल किशोरी विकास प्रमुख बीना सिंह तथा प्रचार प्रमुख का दायित्व जय प्रकाश तिवारी को दिया गया। वहीं पर स्वालंबन प्रमुख संजय सिंह स्वास्थ आयाम प्रमुख डॉ कोविदेंद्र अध्ययन प्रमुख सुशील मिश्रा तथा सामाजिक आयाम प्रमुख अशोक सरोज को बनाया गया।

सेवा भारती पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। नई टीम से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ तेज़ सिंह बाल रोग विशेषज्ञ विभाग अध्यक्ष तथा डॉ वेद प्रकाश सिंह विभाग सेवा प्रमुख जौनपुर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मछलीशहर राजेन्द्र प्रथम एवं सौरभ त्रिपाठी,अंकित चौधरी, अभिनय उपाध्याय, महेश रूद्र मौर्य, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जिला सेवा प्रमुख मछलीशहर ने किया तथा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ आर बी चौहान ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!