जौनपुर मछलीशहर कस्बे में ठेले वाले से सामान का दाम पूछने को लेकर ग्राहक और ठेले वाले के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और विरोध शुरू हो गया।
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और मछलीशहर मंडी में सड़क पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटवाया। साथ ही जाम से घिरी सड़क को खाली कराकर यातायात सुचारू कराया।
घटना के बाद अब हालात ऐसे बन गए हैं कि ग्राहकों के लिए ठेलेवालों से सामान का दाम पूछना भी दुश्वार होता नजर आ रहा है।
