गंदे पानी की लीकेज से शहरवासी परेशान, अधिकारी अनसुने

बृज बिहारी दुबे
By -
  
रिपोर्ट भोला ठाकुर 
ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टर वासी जगह जगह गंदे पानी के लीकेज के कारण दूषित पानी पीने और गंभीर बीमारियों के शिकार होने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सेक्टर बीटा 1 के गेट 6 के पास बनी मार्केट नियर ग्रीन बेल्ट में पिछले 10 दिनों से पानी या गंगाजल की लीकेज की जानकारी व शिकायत उच्च अधिकारियों को किए जाने के बावजूद भी आजतक स्थिति जस की तस है।

RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि उच्च संरक्षण में बैठे अधिकारियों को प्राप्त है, जिस कारण पीने के पानी जैसी अति मानवीय आवश्यकता को भी अधिकारी अनसुना कर रहे हैं। यह समस्या गंभीर बीमारियों को आमंत्रित कर सकती है। सत्तर करोड़ से अधिक प्राधिकरण पानी की बेहतर आपूर्ति के लिए खर्च कर रहा है, फिर भी पानी की गुणवत्ता लगभग शून्य है।

अधिकारियों से मांग है कि वे इस ओर गंभीरता से संज्ञान लें, ऐसा न हो कि अपने जीवन के अधिकार को लेकर शहरवासी सड़कों पर उतर आएं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!