सेक्टर बीटा-1 में ऑफ़िसर्स कॉलोनी के पास मलवा प्वाइंट बना गंदगी का अड्डा, प्राधिकरण की कार्यशैली पर उठे सवाल

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट भोला ठाकुर 
 



ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-वन में ऑफ़िसर्स कॉलोनी के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया मलवा प्वाइंट इन दिनों गंदगी का अड्डा बनता जा रहा है। प्वाइंट के चारों तरफ़ कूड़ा-करकट और निर्माण का मलबा फैला हुआ है, जिससे इलाके में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहाँ नियमित सफाई नहीं कराई जाती, जिसके कारण बदबू और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। खुले में पड़े मलबे और कूड़े के कारण मच्छर-मक्खियाँ भी पनप रही हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हरेंद्र भाटी, महासचिव, RWA ने मांग की है कि प्राधिकरण जल्द से जल्द इस स्थान की सफाई कराए और मलवा प्वाइंट को व्यवस्थित तरीके से संचालित करे, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!