प्रतापगढ़।स्थानीय पुलिस के तिकड़मी चाल से त्रस्त जानलेवा हमले मे घायल ग्राम प्रधान ने एसपी समेत उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।बीते माह ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला गांव के लोगों ने रात में किया।ग्राम प्रधान को अधमरा कर छोड़ा था,लेकिन स्थानीय पुलिस ने मनमाफिक तहरीर लेकर मामूली धाराओं मे मामला दर्ज कर बिसर गई,और उधर ग्राम प्रधान एसआरएन प्रयागराज मे दो सप्ताह तक भर्ती रहे।संग्रामगढ़ थाना के खनवारी ग्राम सभा के प्रधान सुशील शुक्ला 6 फरवरी 26 की रात अपने मजदूर को उसके घर कार से छोड़ने गए तो गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने पहले से घात लगाए जानलेवा हमला कर दिया।ग्राम प्रधान को रॉड लाठी डंडा आदि से इस कदर मारा कि प्रधान के सिर में कई जगहों पर गहरा घाव हो गया और पैर का गुट्ठुवा चूर-चूर कर डाला और साथ में रहे मजदूर को भी पीटा।दबंगों ने अधमरा कर ग्राम प्रधान को छोड़ दिया। हल्ला गुहार पर आसपास के लोग दौड़े और परिजनों को सूचित किया तब घायल प्रधान को सीएचसी संग्रामगढ़ लाया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।प्रधान सुशील शुक्ला दो सप्ताह तक एसआरएन प्रयागराज मे भर्ती रहे।आरोप है कि घटना के दिन स्थानीय पुलिस ने दबाव बनाकर उनके भाई पवन से मनमाफिक तहरीर लेकर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया।दो सप्ताह के ईलाज के बाद जब प्रधान सुशील शुक्ला घर पहुंचे तो मामूली धाराओं मे मामला दर्ज होने के कारण कुछ खास कार्रवाई आरोपियों पर होता न देख एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।प्रधान सुशील शुक्ला का आरोप है कि स्थानीय पुलिस विपक्षियों से मिल गई है।आरोप है कि जानलेवा हमले के मामले मे मामूली धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे है और हंसी करते हुए जान से मारने की बात लोगों से कहते रहते है।ग्राम प्रधान ने कहा एक जनप्रतिनिधि होते हुए भी मेरे साथ स्थानीय पुलिस ने न्याय नही किया जिस कारण उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस की तिकड़मी चाल से जानलेवा हमले मे घायल ग्राम प्रधान ने एसपी से लगाई गुहार
By -
March 21, 2026
