शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- तृतीया 23:55:55,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 07 चैत्र गते,
नक्षत्र- अश्विनी 24:36:52*,
योग- ऐंद्र 19:00:06,
करण- तैतुल 13:14:1उ, पश्चात-गर,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:25:21,
सूर्यास्त- 18:31:32,
दिन काल- 12:06:11,
रात्री काल- 11:52:39,
चंद्रोदय- 07:30:25,
चंद्रास्त- 21:10:39,
राहू काल- 09:27-10:58, अशुभ,
अभिजित-12:04-12:53, शुभ,
प्रदोष- 18:32-20:56 तक,
गंड मूल- 06:25-20:56 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका दिल रोमांच और जोश से भरा होगा। कुछ नए दोस्तों के साथ घर पर आपकी ही बातें होने वाली हैं। आपके लिए काफी मामलों में जिद या ज्यादा सोच विचार में भी डाल सकता है तो इन बातों से खुद को बचाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को तेजी से कर पाने का अवसर मिल सकता है, साथ ही आप कुछ काम ऐसी योजनाओं से कर बैठेंगे कि दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से आप अपने मन अनुसार कुछ न कुछ चीजों को लेने के मूड में ही रहेंगे। लव लाइफ में दिन घूमने फिरने के लिए निकल सकते हैं, साथ ही कुछ बातें दिलों को खुशी देनी वाली है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आप खाने पीने में कुछ ज्यादा ही लापरवाह रह सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन द्वादश के चंद्रमा की स्थिति आपको घर से अधिक बाहरी चीजों का आकर्षण दे सकती है। घर पर भी लोगों का आवागमन बना रहने वाला है। आपको अपनों से कुछ दूरी का अनुभव हो सकता है। काम के मामले में आपके ऊपर कुछ ऎसे बोझ बढ़ सकते हैं जो आप उठाना पसंद न करें पर फिर भी स्थिति बदलेगी। आप अपने जोश के मामले में काफी आगे बने रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति के लिए दिन काफी परेशानी को दे सकता है, पर अभी बाहर घूमने-फिरने के लिए ट्रैवलिंग पर खर्च बनने वाला है। प्रेम के मामले में किसी का मैसेज या बातें अचानक से आपके सामने होंगी। सेहत के मामले में ध्यान रखें क्योंकि गड़बड़ी बनी रहने वाली है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन परिवार और करीबी लोग भी आप पर भरोसा महसूस करेंगे और घर के किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रह सकती है। भावनात्मक रूप से दिन काफी उथल-पुथल वाला हो सकता है। काम में तेजी रहेगी, कुछ नए लोगों के साथ मेल-जोल काम को आगे बढ़ाने वाला है। कारोबार के मामले में कुछ अच्छे मुनाफे की उम्मीद भी की जा सकती है। काम के मामले में मौके बेहतर रहेंगे। आर्थिक मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, किसी बड़े से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में किसी से बात हो सकती है, दोस्तों के साथ बातें किसी से मुलाकात के लिए खास हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है, कसरत करने या हेल्दी भोजन करना अच्छा होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप परिवार के लोगों के साथ बैठ कर कुछ जरुरी बातें करेंगे, साथ में किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति भी बन सकती है। थोड़ा धैर्य और लचीलापन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ध्यान से निभाने की जरूरत होगी, क्योंकि आपके काम की बारीकियों पर ध्यान देने की आदत ही आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है लेकिन घर या परिवार से जुड़ी किसी जरूरत पर खर्च करने की संभावना भी बन सकती है। लव लाइफ के रिश्तों में समय देने की जरूरत है क्योंकि काम के चलते परेशानी हो सकती है। कुछ अपच इत्यादि की हल्की समस्या महसूस हो सकती है, इसलिए समय पर भोजन करना जरूरी रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन घर के बड़ों की ओर से आपको सहयोग मिलेगा, साथ में वे आपके प्रयासों को नोटिस कर सकते हैं। कुछ धार्मिक काम या सोशल सर्कल में व्यस्तता भी बनी रह सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बाद में परेशानी बढ़ा सकते हैं। काम के मामले में दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को एक साथ मिलकर कुछ सरकारी नीतियों पर बातें कर सकता है। पैसों का खर्च बढ़ने वाला है, बाहरी चीजों पर खर्च बनने वाला है। लव लाइफ में जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत करने से कई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सेहत की स्थिति पर कुछ न कुछ मामलों में समस्या दे सकती है। भागदौड़ चोट इत्यादि का कारण बन सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ समय बिताने की योजना बनाना चाहेंगे। घर पर आपको बड़ों की ओर से काम मिल सकते हैं। घर पर बड़ों के साथ बहस से बचें क्योंकि मन विद्रोही बना रह सकता है। नौकरी के मामले में मेहनत में वृद्धि होने का समय है, आप दूसरों के कारण खुद के लिए समय की कमी से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में सामान की गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। किसी निवेश की सोच रहे हैं, तो दिन सही है बिना रिसर्च कुछ भी न करें। प्रेम भरे रिश्ते में दोनों के बीच की समझ का स्तर बढ़ने वाला है, शादीशुदा लोगों के लिए दिन की स्थिति साधारण ही रहने वाली है। सेहत के मामले में नींद पूरी करना सबसे जरूरी है, क्योंकि तभी कुछ आराम का अनुभव कर पाएंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन है कुछ मामलों में अधिक व्यस्त रह सकता है, पर साथ ही आपके पास एकाग्रता और स्पष्टता के साथ काम करने का हुनर भी आप में रहेगा। काम को लेकर व्यस्तता अधिक बढ़ने वाली है इसलिए खुद को तैयार रखें। काम-काज के मामले में बिजनेस में जिन बातों को लेकर पिछले कुछ दिन से उलझन में थे, उनमें आपके लिए बेहतर सोच बन पाएगी। नौकरी में आपकी बातें भी लंबी बनी रहने वाली हैं। धन का पक्ष आपके लिए काफी मजबूत तो होगा, बस अपनों से मिलने वाले सहयोग की जरूरत होगी। प्रेम के मामले में दिन मिला-जुला सा रहेगा, कार्यस्थल पर ही किसी के लिए लगाव भी बढ़ने वाला है। सेहत के मामले में स्थिति साधारण ही रह सकती है, कमर या छाती से जुड़े रोग अपना असर डाल सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन की स्थिति आपके भीतर कुछ उत्साह को विस्तार देने वाली हो सकती है। कुछ धार्मिक यात्रा का योग भी बनता है। किसी खास दोस्त की सलाह बहुत काम आ सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं ऐसे में इन सबका दबाव आपको चिंता दे सकता है। ऑफिस में आपके शांत लेकिन मजबूत तरीके से काम करने के तरीके को नोटिस किया जाएगा। लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे जिसमें आपका आत्मविश्वास भी काफी मजबूत रहने वाला है। पैसों को लेकर किसी भुगतान को करते हुए गड़बड़ी न हो जाए इस बात का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के रिलेशनशिप में हैं तो आप और पार्टनर साथ मिलकर कोई जरूरी बातचीत कर सकते हैं। शरीर से ज्यादा दिमाग को आराम देने की जरूरत है। बहुत देर तक स्क्रीन देखने या सोचने से थकान हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन घर पर आपका अपनों के साथ कुछ सीरियस टॉपिक पर बातचीत बढ़ने वाली है पर ख्याल रखें की इसमें खुद को ज्यादा उत्तेजित न होने दें वरना बेकार की बहस बढ़ सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई में काफी नई चीजों को जोड़ना चाहेंगे। होश के साथ जरूरत होगी सही फैसलों को लेने की जिससे स्थिति नियंत्रित बनी रहे। नौकरी में लगे लोगों के लिये दिन की स्थिति प्रतिस्पर्धा को बढ़ा सकती है, अपने कामों की शुरुआत के लिए भी काफी चीजों को बदलने की कोशिशें भी करनी होंगी। घर से जुड़ा कोई खर्चा प्लान के मुताबिक होगा, पैसों की बचत मुश्किल हो सकती है। लव लाइफ में आप पार्टनर के साथ बहस के चलते तनाव का शिकार हो सकते हैं जिससे मन कुछ समय के लिए काफी परेशान हो सकता है। थोड़ा वॉक पर जाएं या कोई हल्का पसंदीदा काम करें ऐसा करने से मन भी प्रसन्न रहेगा और अपने आपको सेहतमंद भी रख सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग हल्का हरा है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन थोड़ी मस्ती और थोड़ी गहराई के साथ चीजों को करने के लिए विशेष है। स्वभाव में बार-बार बदलाव रह सकता है। अकेले रहना चाहेंगे पर इससे मन उदासी और अकेलेपन का शिकार हो जाएगा तो इस स्थिति से बचें। काम में दिन कुछ उलझा हुआ सा लग सकता है, आपके तरीके से सब मैनेज हो पाए ये जरूरी नहीं है। किसी से मिलने वाली जानकारी या सुझाव के मामले में कुछ राहत मिल सकती है। पैसे को लेकर कोई सरप्राइज मिल सकता है, अचानक से कोई इनकम राहत देने वाली हो सकती है। लव लाइफ में दिल की स्थिति कशमकश वाली रह सकती है, अगर हो सके तो एक साथ समय बिताएं जिससे परेशानी न हो। सेहत को लेकर आप कुछ न कुछ बातों में बाहरी खान-पान के चलते समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन घर पर काम में आप ऊर्जा और नई चीजों में शामिल होने के लिए उत्साह दिखा सकते हैं। आप घर की चीजों में बदलाव भी करना चाहेंगे। घर पर लोगों की बातों को महत्व दें। छोटे-मोटे भ्रम या असंतोष जैसी स्थिति का भी असर रह सकता है। काम के सिलसिले में कुछ मुश्किल कामों को करना आसान नहीं होगा, आप अगर संभव हो तो एक एक करके चीजों को करने की कोशिश करें। अपने दिमाग को बेकार की सूचनाओं से दूर रखें फोकस बना के रखें। आर्थिक मामले सामान्य रह सकते हैं बस अनावश्यक खर्च से बचें। लव लाइफ में साथी के साथ समय बिताना संबंधों को गहरा कर सकता है। नई जान-पहचान के लिए अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान या हल्का सिरदर्द हो सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बादामी है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन उन रुके हुए कामों को करने के मौके देगा जो काफी समय से नहीं हो पाए थे। आप अपनी बातों या योजनाओं को गंभीरता से पूरा करने में सक्षम होते हैं तो माता-पिता भी रहेंगे आपके लिए प्रशंसा से भरे हुए। लापरवाही का मन तो रहेगा लेकिन इसी से खुद को बचाना होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ विवाद तो होंगे लेकिन ये आगे नहीं बढ़ें इसके लिए खुद की जिम्मेदारियां या अवसरों को अच्छे से अपनाएं। परिस्थितियां आपको धैर्य और समझदारी के साथ काम करने की सलाह देती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, बचत के मामले में कुछ लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन से मन में कई बातें लाएगा पर खुद को इनमें बहने से रोकें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस खान-पान को ज्यादा मसालों में बनाने से बचें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
