रिपोर्ट: भोला ठाकुर
जंगल ट्रेल पार्क में रविवार को आयोजित भजन-कीर्तन संध्या ने भक्ति, संगीत और आधुनिक मनोरंजन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पूर्व संध्या से ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था, जहां सैकड़ों लोग भक्ति में डूबकर झूमते नजर आए।
“भजन क्लबिंग” थीम पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पारंपरिक भक्ति संगीत और आधुनिक बीट्स का अनोखा फ्यूजन देखने को मिला। प्रसिद्ध कलाकार राघव राजा की प्रस्तुति ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर, नृत्य करते हुए और भजनों के साथ सुर मिलाकर अपनी आस्था व्यक्त की। रंग-बिरंगी लाइट्स, शानदार साउंड इफेक्ट्स और उत्साह से भरा माहौल इस आयोजन को यादगार बना गया।
इस भव्य आयोजन का सफल संचालन जंगल ट्रेल पार्क मैनेजमेंट टीम द्वारा किया गया। सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की उत्कृष्टता ने सभी का दिल जीत लिया, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
इस अवसर पर पार्क की विशेष आकर्षणों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। यहां स्क्रैप मेटल से बनी अनोखी आर्ट इंस्टॉलेशन ने आधुनिक कला का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा, हर आयु वर्ग के लिए एडवेंचर गतिविधियों की भरपूर व्यवस्था मौजूद है, जिसमें ज़ोर्बिंग, बोटिंग और वॉल क्लाइंबिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज़ शामिल हैं।
खान-पान के लिए भी यहां विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध रहे, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों का अनुभव और भी सुखद बन गया।
स्थानीय लोगों ने इस तरह के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं।
