शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- प्रथम 16:48:21, पश्चात-द्वितीया,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 20 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पूर्वफाल्गुनी 07:38:03, पश्चात-उत्तरफाल्गुनी,
योग- धृति 08:51:25, पश्चात-शूल,
करण- कौलव 16:48:21, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- सिंह 13:44:40, पश्चात-कन्या राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:44:30,
सूर्यास्त- 18:21:29,
दिन काल- 11:36:59,
रात्री काल- 12:21:56,
चंद्रास्त- 07:05:36,
चंद्रोदय- 19:19:59,
राहू काल- 12:33-14:00, अशुभ,
अभिजित-12:10-12:56, अशुभ,
प्रदोष- 18:21-20:52 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यापार और धन में वृद्धि का संकेत लेकर आया है। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की भी प्रबल संभावना है। यदि आप किसी से काम को लेकर सहयोग मांगेंगे, तो वह बिना झिझक आपकी सहायता करेगा। संतान अपने अच्छे प्रदर्शन से आपका मान बढ़ाएगी। हालांकि, पिता जी की कोई बात आपको थोड़ी कठोर लग सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें, उसमें आपका ही भला छिपा है। काम-काज में धीरे-धीरे बात बनेगी, बस जल्दबाजी से बचें। छोटे फैसले ज्यादा असर दिखा सकते हैं। परिवार या किसी करीबी से बातचीत मन हल्का करेगी। पैसों को लेकर ज्यादा रिस्क न लें और बेवजह खर्च से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान लगे तो खुद को थोड़ा आराम जरूर दें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृषभ :- आज आपका दिन आर्थिक उन्नति और नए अवसरों से भरा रहेगा। आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा और परिणाम भी अच्छे आएंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बॉस से विचारों का टकराव संभव है, लेकिन सहयोगी आपके साथ खड़े रहेंगे और काम को आसान बना देंगे। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का भी योग बन रहा है। काम में रफ्तार भले धीमी लगे, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। पैसों के मामले में सोच-समझकर चलना जरूरी है, छोटी बचत आगे काम आ सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा और किसी अपने का साथ अच्छा लगेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस खान-पान में लापरवाही न करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे। सरकारी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। यदि आप संपत्ति की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे थे, तो वह सौदा पक्का हो सकता है। ध्यान रखें निजी मामलों में किसी अजनबी से सलाह लेना नुकसानदायक हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालना आपके मन को सुकून देगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। दिमाग में कई बातें चलेंगी। एक साथ बहुत कुछ करने के बजाय एक काम पर ध्यान दें। काम से जुड़ा कोई नया आइडिया फायदेमंद साबित हो सकता है। पैसों में फिजूलखर्ची से बचना बेहतर रहेगा। रिश्तों में बातचीत से बात बनेगी, बस शब्दों का ध्यान रखें। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको सेहत को प्राथमिकता देने का संदेश दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन नकारात्मक सोच से दूर रहें। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी दूसरी जगह से बेहतर ऑफर आ सकता है। संतान के लिए किसी नए कोर्स में दाखिले की योजना बनेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार और निजी जिंदगी पर ध्यान रहेगा। घर से जुड़ी कोई बात मन को सुकून दे सकती है। काम में धैर्य रखना जरूरी है, चीजें अपने समय पर आगे बढ़ेंगी। पैसों में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, लेकिन खर्च संभालकर करें। सेहत ठीक रहेगी, तनाव को खुद पर हावी न होने दें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन नई शुरुआत और सफलता का है। धन-धान्य में वृद्धि होगी और कानूनी मामलों में जीत मिलने से मन खुश रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हैं, तो कोई बड़ी डील आपकी आमदनी को बढ़ा सकती है। आपके भीतर कुछ नया करने की ऊर्जा बनी रहेगी। बस ध्यान रखें कि दूसरों के मामलों में बिना जरूरत हस्तक्षेप न करें। परिवार पे आपकी जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा रह सकती हैं। काम में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन अहंकार से दूरी रखें। पैसों के मामले में स्थिति स्थिर रहेगी। रिश्तों में थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य है, बस ज्यादा भागदौड़ से बचें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कन्या राशि :- आज व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन संयम रखें। पिता जी यदि कोई जिम्मेदारी सौंपें, तो उसमें पूरी निष्ठा दिखाएं। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। अच्छी बात यह है कि जिस भी काम में हाथ डालेंगे, अंततः सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही से बचना होगा। चन्द्रमा आपके व्यय भाव में है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की योजना बन सकती है। जॉब में सीनियर का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। किसी काम में निराशा हाथ लगने से मन उदास रहेगा। बिना सोचे-समझ निवेश करने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान दें। अजनबी पर ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है। वाहन की अचानक खराबी से अतिरिक्त खर्च बढ़ने के योग हैं। चन्द्रमा आपके एकादश भाव में है। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। बीपी या शुगर के पेशेंट खान-पान पर ध्यान दें। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें धोखा मिल सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन खुशियां लेकर आएगा। मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। पुरानी किसी गलती से सीख लेना आपके लिए बहुत जरूरी है। सेहत के प्रति सजग रहें। किसी दूर के रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव करने का अच्छा अवसर है। चन्द्रमा आपके दशम भाव में है। ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स की पुरानी चिंता दूर होगी। फैमिली से जुड़े फैसलों में थोड़ी उलझन रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कोई आपको विश्वास में लेकर ठग सकता है, इस कारण सतर्कता बरतें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। कामों में जल्दबाजी करने से गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे काम आएगी। चन्द्रमा आपके नवम भाव में है। बिजनेस को लेकर आप काफी सीरियस रहेंगे। फैमिली टेंशन हो सकती है। अनचाही यात्रा संभव है। लव लाइफ में समय की कमी महसूस होगी। दिन में सावधानी बरतें धोखा या छल का शिकार हो सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। कानूनी मामलों से थोड़ी चिंता हो सकती है, किसी अच्छे वकील से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। घर की जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। चन्द्रमा आपके अष्टम भाव में है। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शनि का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप थोड़े मानसिक दबाव में रह सकते हैं और आत्मविश्वास भी कमजोर महसूस होगा। यदि किसी काम को लेकर मन में संशय है, तो उसमें आगे बढ़ने से रुकना ही बेहतर रहेगा। माता जी की सेहत को लेकर सावधानी और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में है। बिजनेस में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। जॉब में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। काम को प्लानिंग से करें। हेल्थ कमजोर रह सकती है, खान-पान और योग पर ध्यान दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। परिवार में यदि मतभेद हो, तो आप शांतिपूर्वक माहौल संभालने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी, ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि और निखरेगी और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। चन्द्रमा आपके षष्ठ भाव में है। बिजनेस में प्रगति सही दिशा में जाएगी। करियर को लेकर संतोष रहेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में सुधार होगा, टीचर्स का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन खरीदने के योग हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।
