जौनपुर बरसठी तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी पर मड़ियाहूं में हमला

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट  शिवेंद्र राजन सिंह 
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बरसठी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रणव भारती पर दबंगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी कहासुनी का विवाद है।

जानकारी के अनुसार, दिन में हुई कहासुनी के बाद शाम करीब 8:30 बजे ग्राम प्रधान शिव जगत यादव और उसके साथियों ने रास्ते में घात लगाकर ग्राम पंचायत अधिकारी को रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की।

हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह उनकी जान बच सकी। हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर दबंग किस्म के लोग हैं और पहले भी विवादों में शामिल रहे हैं, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण उनके हौसले बुलंद हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!