दैनिक राशिफल २९ मार्च २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 29-03-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- एकादशी 07:45:51, पश्चात-द्वादशी, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 15 चैत्र गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 14:36:59, पश्चात-मघा, 
योग- धृति 18:18:33, पश्चात-शूल,
करण- विष्टिभद्र 07:45:51, पश्चात-बव,  
चंद्र- कर्क 14:36:59, पश्चात-सिंह राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:16:05, 
सूर्यास्त- 18:36:01,
दिन काल- 12:19:56, 
रात्री काल- 11:38:54,
चंद्रोदय- 15:10:21,
चंद्रास्त- 28:33:32*,
राहू काल- 17:04-18:36, अशुभ,
यम घँटा- 12:26-13:59,
अभिजित-12:01-12:51, शुभ,
प्रदोष- 18:36-20:57 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज एकदशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर  एवं धन की हानि होती है। द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाने से शरीर में रोग होता है। 

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन घर के काम-काज से अधिक बाहर की बातों में लगा रह सकता है, पर किसी न किसी दोस्त या मेहमान के साथ मेल मुलाकात तो होगी ही। आलस या ढीलेपन की वजह से जरूरी काम टल सकते हैं। ऑफिस में काम के मामले में आपको कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। अगर कोई काम गलत हो रहा है तो इस पर बात करें और इसे समझें, धैर्य और मेहनत से उसे पूरा करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। सेविंग्स पर ध्यान देने की जरूरत है, कोई पैसों की मांग कर सकता है, गैर जरूरी खर्च से बचें। लव लाइफ के रिश्ते में प्यार और समझदारी बढ़ सकती है, जीवन साथी की मदद से मनचाही चीजें संभव हो सकती हैं। हल्की थकान या माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है, पर्याप्त आराम करें और हल्का भोजन करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल शांत तो होगा लेकिन आपके भीतर कुछ बातों के चलते थोड़ा विवाद भी रह सकता है। किसी पुरानी उलझन में हल मिल सकता है। ध्यान रखें कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। काम के समय ज्यादा भागदौड़ भी रह सकती है और कोई न कोई काम आपको प्रशंसा भी दिला सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम की तलाश कर रहे हैं तो कुछ अच्छे मौके दिखाई देने वाले हैं। खर्चों की अधिकता आपकी बनी रहेगी, कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर की चीजों में पैसे लग सकते हैं। लव लाइफ में प्यार के लिए आप कुछ बेचैन रह सकते हैं। किसी से बातें करते हुए अपने मन की बातों को कहने से बचें क्योंकि ऐसा करने से दूसरे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। सेहत को लेकर पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - चांदी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन मार्केट जाने व जरूरी चीजों को लाने ले जाने के लिए बना रहा है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने का मौका भी आएगा। कई काम एक साथ करने की कोशिश में आप उलझ सकते हैं, जिससे कोई भी काम पूरी तरह से नहीं होगा। काम में बदलाव हो सकता है नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग-दौड़ और मेहनत जरूरी होगी। दोस्तों या सहकर्मियों की मदद से काम आसान होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। शौक, खाने-पीने या घूमने में पैसे निकल सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। भावनाओं को खुलकर साझा कर पाएंगे। सिरदर्द या हल्की थकान हो सकती है। पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस कम करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप दोस्तों के साथ खास समय बिताने का होने वाला है, किसी अपने से मन की बात करने से हल्का महसूस होगा। नए संपर्क या मित्रता बन सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर टेंशन या चिंता हो सकती है। ऑफिस में धीरे धीरे प्रगति का समय दिखाई देने वाला है, किसी पुराने काम या सौदे सामने आ सकता है। किसी प्रतिस्पर्धा में शामिल होना या उसे पूरा करने में सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रह सकती है। कोई वस्तु की खरीद फरोख्त के चलते आर्थिक स्थिति प्रभावित रह सकते हैं। लव लाइफ के रिश्तों में अपनापन बढ़ सकता है, आप एक दूसरे के लिए सहयोगी रहेंगे और साथ में प्यार की भावनाएं मजबूत होंगी। सेहत हल्की कमजोरी या नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके घर में बड़ों की ओर से कुछ नवीन बदलावों को किया जा सकता है, आपकी बातें भी शामिल रहने वाली हैं। अहंकार या गुस्सा रिश्तों में खटास ला सकता है। संतुलित व्यवहार रखें। कोई भी काम शुरू करें तो पूरा ध्यान और मेहनत से करें जिससे सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। ऑफिस में तरक्की के संकेत या कोई बात सुनने को मिल सकती है। बॉस के साथ काम में ज्यादा देर तक रुकना भी पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो स्थिति अच्छी रहेगी। फालतू दिखावे या शौक में खर्च न करना समझदारी होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अचानक से कोई योजना बनेगी जिसमें कुछ कामों को पूरा करने और कहीं यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। सेहत की स्थिति सामान्य ही रहेगी, बाहरी चीजों के तनाव के चलते ही खुद को परेशान कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको हर काम में शामिल होना जरूरी नहीं है इसलिए खुद को थोड़ा शांत रखना और चीजों को सहज रूप में स्वीकार करना जरूरी होगा। दूसरों पर अविश्वास के चलते खुद को पीड़ा पहुंचा सकते हैं। काम के स्थान पर हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देने की आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी, साथ ही आप काफी हद तक सफल रह सकते हैं। कुछ नए उत्पाद जुड़ने से कारोबार को विस्तार मिल सकता है। दिन की स्थिति कुछ लाभ दिला सकती है या किसी बड़े की मदद से काम बनेंगे। लव लाइफ में किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप सामान्य रूप से ठीक रहेंगे, बस काम के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका झुकाव हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने की ओर रह सकता है। घर पर बच्चों के साथ शांति से काम लेने से चीजें बेहतर रूप से आगे बढ़ सकती हैं। लोगों का ध्यान आपकी ओर रह सकता है, जिससे आप खुद को दबाव में देख सकते हैं। काम-काज के मामले में लोगों से बातचीत के दौरान आपकी समझदारी ही नए सौदे दिलाने का काम करेगी। विनम्रता अगर साफ नजर आएगी तो आपके कार्यक्षेत्र में संबंध और बेहतर बनेंगे और कोई पुराना काम भी पूरा होगा। आर्थिक पक्ष में दिन मिला-जुला सा होगा, कुछ खर्च जरूरतों के हिसाब से आगे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम संबंधों को लेकर अगर कोई अनबन रही है तो आपसी विवाद भी सुलझने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। थोड़ा समय योग और मेडिटेशन के लिए निकालना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा और आपको मानसिक शांति भी देगा। शुभांक - 7 और शुभवर्नग - हल्का भूरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप घर हो या बाहर, हर जगह माहौल को सही करने का ज्यादा प्रयास तो करेंगे पर इसका असर खुद पर न पड़े इसका भी ख्याल रखें। कोई दोस्त आपके साथ बातों में पुरानी चीजों का जिक्र करते हुए भावुक हो सकता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि हर किसी को खुश करने की कोशिश में आप अपनी जरूरतों और भावनाओं को नजरअंदाज न करें। करियर के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आप ऑफिस में अपनी टीम के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चल पाएंगे। कारोबार में कुछ चीजें दबाव बना सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, जिसमें न तो कोई बड़ा लाभ दिखाई दे रहा है और न ही नुकसान। लव लाइफ में समय बिताने के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे रिश्ते में दबी हुई बातें सामने आ सकती हैं। आराम करना और ऐसी गतिविधियों में शामिल होना जो आपको खुशी दें, आपके लिए बेहद जरूरी रह सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हल्का जामुनी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी घर के माहौल में कुछ अस्त व्यस्त स्थिति होने वाली है, लेकिन कुछ चीजें आपकी सोच अनुसार भी होंगी। बड़ों की ओर से कुछ मदद मिलने से राहत पाएंगे। सभी कामों को समय पर कर पाना मुश्किल हो सकता है। काम आसानी से पूरे हों इसके लिए एकाग्रता एवं शांति के साथ आगे बढ़ें। कोई नया काम शुरु होने में समय लग सकता है। दूसरों के काम की बातें आपको सुनने को मिल सकती हैं, जिसे लेकर घबराने या ज्यादा सोचने की बजाय धीरे-धीरे और समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी रह सकता है, दिखावे या अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना बेहतर होगा। लव लाइफ में अगर कोई मनमुटाव चल रहा था तो उसे सुलझाने की पहल की जा सकती है। स्वास्थ्य हेतु थकान या हल्का तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। शुभांक - 5 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। बच्चों के साथ खेलना या बात करना आपको रिलैक्स करेगा। रसोई में कुछ मीठा या पसंदीदा डिश बन सकती है। कुछ बातों के चलते आपके अंदर ही अंदर असंतोष और बेचैनी बढ़ सकती है इसलिए खुद के बारे में सोचना भी जरूरी है। काम-काज के मामले में चीजें काफी व्यवस्थित और उत्पादक रहने वाली हैं। हर काम को पहले से प्लान करके और सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपकी कार्यशैली में एक अलग ही निखार नजर आएगा। किसी को उधार देने से पहले सोच लें। छोटे-छोटे खर्च मिलकर बजट बिगाड़ सकते हैं इसलिए कंट्रोल रखें। लव लाइफ के प्यार में दिल को लुभाने के अंदाज में सामने आने वाला है। सेहत सामान्य रहेगी कुछ बीपी हाई या लो जैसी समस्याएं ही अपना असर डाल सकती हैं जिन पर ध्यान रखना चाहिए। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके घर में सुकून और आराम का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात या बात हो सकती है। छोटी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। हर बात को खुद पर न लें, खुद को थोड़ा रिलैक्स रखना और चीजों को सहज रूप में स्वीकार करना जरूरी होगा। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देने की आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाने वाली है। कुछ मामलों में आजाद रहकर काम करने से मुश्किलें भी सामने होंगी तो इसके लिए तैयार रहें। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी और आपको किसी प्रकार की बड़ी चिंता इस दौरान नहीं सताएगी। लव लाइफ में आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बेहतर रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आप सामान्य रूप से ठीक रहेंगे, लेकिन काम के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको घर पर काम की अधिकता देखने को मिल सकती है पर घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखने में भी आप काफी हद तक सफल रह सकते हैं। आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि हर चीज में सफलता पाने की आपकी आदत सही नहीं है। नौकरी में कुछ महत्वपूर्ण मामलों या विचारों पर उच्च अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होने की संभावना भी बन रही है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। खर्चे नियंत्रित रहेंगे लेकिन फिर भी बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचना भविष्य को असुरक्षित बनाता है। लव लाइफ में प्रेम के मामले में किसी महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर बातचीत करने का मौका भी मिल सकता है। सेहत में कोई पुराना दर्द या सूजन से संबंधित समस्या उभर सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - संतरी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!