शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- दशमी अहोरात्र,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 29 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 27:02:07*,
योग- व्यतिपात 10:30:31, पश्चात-वरियान,
करण- वणिज 19:23:29,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:34:33,
सूर्यास्त- 18:26:56,
दिन काल- 11:52:23,
रात्री काल- 12:06:28,
चंद्रास्त- 12:54:06,
चंद्रोदय- 27:29:43*,
राहू काल- 11:02-12:31, अशुभ,
अभिजित-12:07-12:54, शुभ,
प्रदोष- 18:27-20:54 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। किसी कार्य में परिजनों का पूरा साथ मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी का जूठा बिलकुल ना खाएं। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। किसी पुरानी चाहत को पूरी करने के लिए आप धन खर्च कर सकते हैं। बिजनेस में डील करते समय पेपर वगैरह अच्छी तरह चेक कर लें। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें। कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है। प्रेमिका के साथ दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायरल के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें। किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - काला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। धन संबंधी मामलों व आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने से लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है। आपका किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आलोचनाओं पर ध्यान ना दें अपने काम से काम रखें। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं हैं, वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। आपके पास कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ लोगों के गले में इंफेक्शन जैसी स्थिति रह सकती है। वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी युवा को नौकरी मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी और स्थिर रहने वाली है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे सके। बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रह सकते हैं। सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर पाकर काफी खुश नजर आएंगे। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है। मनचाही जगह पर यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अच्छा रहने वाला है। आप बोलते कुछ हैं और करते कुछ अलग हैं, पहले खुद समझें कि करना क्या है। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। अगर किसी से प्यार करते हैं तो दिल की बात बताने में देरी न करें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ और नए लोगों को भी शामिल कर सकते हैं। आपके कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अच्छा पद मिल सकता है। सेहत के प्रति आपकी सजगता रंग लाएगी, आपको किसी तरह की परेशानी नहीं रहने वाली। यात्रा के समय कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए आप केले के पेड़ की परिक्रमा करें। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। समाज तथा नैतिकता से जुड़े मसलों पर आप ध्यान देंगे। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य हेतु सिगरेट, या किसी अन्य व्यसन को कम करने के लिए एक अच्छा दिन है जो आपके पास हो सकता है। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मित्रों की सलाह से भाग्य उदय दायक साबित होगा। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की जरुरत है। महिलायें घरेलू कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगी। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। आपको अच्छी खासी आमदनी होगी। व्यापार को विस्तार देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य में क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं तंग कर सकती हैं। घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के संकेत हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी नीला है।
☀️ धनु राशि :- आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर होने वाली है। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आपकी कोई विश पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है और चलता रहेगा। अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप धन से जुड़े मामलों में अधिक चितंन और मनन कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग काम-काज में नयापन लाने की कोशिश करेंगे। हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक होगा। ऑफिस के काम-काज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। किसी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती है। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। दूसरों को जो भी आप सीख देते हैं उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यदि दूर रहते हैं तो लव पार्टनर की याद अधिक आएगी। धन से जुड़े कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। यदि घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। आप खुद को फीट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वह नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ समय बिताने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपकी शाम रंगीन हो सकती है। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी से पूरा करने की आवश्यकता है। कुछ देर पहले सो जाएं और अपने आपको बहुत अधिक नीली रोशनी में न रखें। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है। इस वीकेंड पर आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए आप केले के पौधे की पूजा करें। किसी को आपकी जरूरत हो सकती है, वह व्यक्ति आपका कोई खास हो सकता है। परिवार में चल रहे वाद विवाद के माहौल में परिवर्तन हो सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। आय के नए स्रोत तलाशने का प्रयास करें। व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा। दुकानदारों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने टारगेट को पूरा होने के कारण राहत महसूस करेंगे। खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें। बुजुर्गों की सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा। यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।
