दैनिक राशिफल ०५ मार्च २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 05-03-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- द्वितीया 17:03:04, पश्चात-तृतीया,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 21 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 08:16:42,  पश्चात-हस्त,
योग- शूल 07:44:33, पश्चात-गण्ड,
करण- गर 17:03:04, पश्चात-वणिज,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:43:25, 
सूर्यास्त- 18:22:06,
दिन काल- 11:38:40, 
रात्री काल- 12:20:14,
चंद्रास्त- 07:32:28,
चंद्रोदय- 20:17:07,
राहू काल- 14:00-15:27, अशुभ,
अभिजित-12:09-12:56, शुभ,
प्रदोष- 18:22-20:52 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ न कुछ मुश्किलें देने वाली हो सकती हैं, किसी न किसी बात को लेकर घर पर भी कुछ मतभेद बने रह सकते हैं जिन्हें सुलझाना आसान नहीं होगा। आप अपने काम के चलते कुछ यात्रा भी कर सकते हैं जो अभी खर्च और थकान ही बढ़ाने वाली हैं। काम के लिहाज से दिन की स्थिति आपको कई मायनों में एक छिपा हुआ कंपटीशन देने वाली है यानी कि लोग विरोध में सामने न हों लेकिन पीठ पीछे काफी कुछ चल रहा होगा। कारोबार को लेकर ध्यान से सौदे करने की जरूरत है। पैसों को लेकर आपको खर्च की अधिकता देने वाला है। आप कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। प्यार भरे रिश्ते किसी दूसरे के चलते विवाद या तनाव का शिकार हो सकते हैं। सेहत के मामले में शरीर में दर्द बुखार या अन्य कोई परेशानी उभर सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको काम के साथ-साथ कुछ बदलाव का भी मौका होगा, घर को सजाने या उसमें कुछ चेंज करने की कोशिशें भी अच्छी रहने वाली हैं। घर पर दोस्तों के आने से अलग ही रौनक लगने वाली है। काम के लिहाज से आप अपने रचनात्मक पक्ष में ज्यादा अच्छे रहने वाले हैं। आपके काम में कुछ नवीनता दिखाई दे सकती है। इसके दौरान काम या किसी सौदे को लेकर यात्रा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति की अगर बात करें तो आपको कुछ अपने ऊपर होने वाले खर्च की स्थिति को अधिक दिखा रहा है। प्रेम संबंध में काफी बातों के चलते आपके लिए कमजोर रहेंगे, क्योंकि कोई न कोई शक या संदेह दिलों में दूरी का असर ला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप छोटी छोटी बातों से पीशन हो सकते हैं, जिससे दिक्कत हो सकती हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ मामलों में उलझनों से भरी हुई रह सकती है। घर पर कुछ काम आपके ध्यान को भ्रमित कर सकते हैं। बच्चों को लेकर उनकी पढ़ाई से संबंधित बातचीत होगी जिसमें आप उनके लिए एक अच्छे मार्गदर्शक बनेंगे। काम-काज की अगर बात की जाए तो कुछ पुरानी बातें या यादें मन पर अपना प्रभाव डाल सकती हैं। लगातार काम-काज में लगे रहना आपको अपने आस-पास के माहौल से भी दूर ले जाने वाला हो सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन कुछ दोस्तों के साथ खर्चीला रहेगा या फिर किसी भाई बंधु के लिए खरीदारी भी हो सकती है। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो आप अचानक से किसी से मिल सकते हैं या बातचीत आगे बढ़ सकती है। सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, लेकिन किसी खेलकूद में चोट न लगे इस बात का ख्याल रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन कुछ आत्मविश्वास को देने वाला रह सकता है। आप अपने कामों को लेकर भी सक्रिय रहेंगे, लेकिन किसी पारिवारिक विषय को लेकर मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। शांत रहते हुए मेहनत करते रहना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं, लेकिन अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है, किसी जरूरी घरेलू खर्च के कारण बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ में दांपत्य जीवन में एक दूसरे को समय कम ही दे पाते हैं, प्रेम संबंधों में उन बातों से परेशान न हों जो किसी बाहरी व्यक्ति के कारण प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर यात्रा के दौरान कुछ दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन काम के साथ-साथ घर के लोगों के साथ समय बिताने वाला रहेगा। परिवार और काम दोनों के बीच संतुलन भी बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय अहम होगी। काम के मामले में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, वैसे तो आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में रिश्तों में घर परिवार की जिम्मेदारी ही बहुत अधिक रहने वाली है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खान-पान में लापरवाही न करें। गले या सर्दी-जुकाम की हल्की समस्या हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन अपने ही अनुसार काम करने की इच्छा को बढ़ा सकता है। घर पर किसी के साथ बातचीत में बहस बढ़ सकती है, इसलिए जितना हो सके अपने स्वभाव में अड़ियल रुख न अपनाएं। कार्यक्षेत्र में पुरानी बातें या अनुभव आपके फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी नए काम में शामिल होने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन इसमें आगे बढ़ना मुश्किल रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन मित्रों के साथ बाहर जाना या किसी रिश्तेदार के लिए खरीदारी करने से खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत में प्रगति हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लेमन है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। परिवार और घर-गृहस्थी के मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी पुराने विषय पर फिर से चर्चा हो सकती है, जिससे मन में हलचल रहेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, परंतु मन पूरी तरह काम में नहीं लग पाएगा, आप रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो नए विचार सामने आ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ बातचीत में उलझने से बचें क्योंकि इससे विवाद भी बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। बचत की योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई असर डालने वाली है, ऎसे में बाहरी लोगों में प्यार को खोजने वाले हैं। पेट या छाती से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, खान-पान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन घर हो या सोशली दोनों ही मामलों में नेतृत्व क्षमता से भरा रह सकता है। आप अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। परिवार में कुछ न कुछ धार्मिक गतिविधियां भी हो सकती है। काम के स्थान में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है इसी के साथ कुछ अधिकारी भी आपको सहयोग दे सकते हैं। अगर आप किसी प्रस्तुति या महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो रहे हैं तो सफलता के योग हैं। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है, इनकम के नए स्रोत बनने की संभावना है बस दिखावे में अधिक खर्च करने से बचें। प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, वैसे बड़ों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ही आप पर अधिक रहने वाली है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन योजना बनाते हुए व्यतीत हो सकता है। घर पर बड़ों की ओर से काम अधिक मिलने वाला है लेकिन आप अपने काम को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ने वाली है, किसी न किसी काम के चलते बार बार चीजों को करना पड़ सकता है जिसके कारण गुस्सा भी बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश में हैं तो कोई समाचार मिल सकता है। व्यापार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन बेहतर रहने वाला है, कुछ माता-पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में जरूरत होगी कि एक दूसरे की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, कुछ चुस्ती से भरे भी रहने वाले हैं, किसी खेलकूद जैसी एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन घर में किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक हो सकती है, अगर कोई काम करने में परेशानी हो रही है तो मदद भी मिल सकती है। बच्चे काफी मदद कर सकते हैं। काम के मामले में दिन की स्थिति आपको मौके तो देगी लेकिन कुछ लोग प्रतिस्पर्धा में शामिल रह सकते हैं। कारोबार को लेकर कहीं जाने का प्लान बन सकता है, आपके काम सफल भी रह सकते हैं। आर्थिक मामले में आप कुछ ज्यादा चीजों को लेकर सेविंग के मूड में तो होंगे जिसका लाभ होगा। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार लेना और नियमित दिनचर्या को बनाते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति काम में ज्यादा भागमभाग के चलते कुछ परेशानी दे सकती है इसलिए सावधानी से काम करें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है। 

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति थोड़ा मानसिक रुप से बेचैन बना सकती है, घर पर कुछ न कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं, वहीं इसके दौरान कोई गलतफहमी चल रही थी तो उसे सुलझाने का उचित समय है। करियर से संबंधित चर्चा हो सकती है, जिसमें आप उन्हें सही दिशा देने की कोशिश करेंगे। प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो निरंतरता बनाए रखें, वैसे कुछ मामलों में परेशानी बनी रह सकती है। आप संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। प्रेम संबंधों के मामले में दिन तनाव या अलगाव को दे सकता है। अपनी बातों पर नियंत्रण रखें जिससे स्थिति संतुलित रह सकती है। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार लें और नियमित दिनचर्या अपनाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप स्वयं के कामों को लेकर कुछ ज्यादा ही भागमभाग से प्रभावित रह सकते हैं। परिवार में जरूरी कामों को लेकर कुछ लंबी बातें बनी रहने वाली हैं, साथ ही बच्चों के साथ खेलकूद भी आपकी दिनचर्या में शामिल रहेगा, ऎसे में दिन काफी व्यस्तता बनी रहने वाली है। नौकरी में आपको कुछ जरूरी फाइल्स या फिर कोई डील करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग साझेदारी के कामों को कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रह सकता है अपने सहयोगियों की ओर से कुछ अच्छे विचार भी मिलेंगे। घर के बड़ों से बच्चे कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं। प्यार की स्थिति आपके साथ बनी रहने वाली है, आपका साथी कुछ न कुछ कामों में आपके लिए सहयोगी रह सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, आस-पास कि चीजों की साफ सफाई बना के रखें क्योंकि धूल इत्यादि के कारण समस्या हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!