रिपोर्ट कमलेश मिश्रा
जौनपुर सुजानगंज: स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा बसरही के चौजीतपुर में स्थित के के यू डी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आर बी चौहान जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ,आज इस वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित होकर मुझे बहुत ही आनंद की अनुभूति हुई कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों के अंदर जो प्रतिभाएं छिपी हुई हैं उसे निखारने की आवश्यकता है ,जिससे ग्रामीण क्षेत्र के भी बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार को भी अपने अंदर प्रकाशित कर सकें। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री डॉ अर्चना शुक्ला ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के शिक्षा के लिए अथक परिश्रम किया जा रहा है वह सराहनीय है ।वही पर विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्र बसपा नेता ने बच्चों को मेडल प्रदान किया। वही पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एकांकी नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
संचालन प्रधानाचार्य आनंद दुबे ने किया तथा प्रबंधक दीपक शर्मा सोनू ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ प्रमोद सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस,भाजपा नेत्री वंदना पटेल,अखिलेश सिंह प्रबन्धक ,प्रवीण सिंह , पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी विकास सिंह, कमला हास्पिटल मैनेजर संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मिश्रा,श्री प्रकाश तिवारी, समाजसेवी राहुल चौरसिया, समाजसेवी राहुल चौहान, ओम प्रकाश सरोज, अतुल सरोज आदि उपस्थित रहे।
