पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा; पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ

बृज बिहारी दुबे
By -


पेट्रोल 321 और डीजल 335 रुपए में एक लीटर
अमरीका और ईरान के बीच जारी युद्ध का बुरा असर पाकिस्तान पर पड़ा है। पड़ोसी देश में तेल की कीमतों में शुक्रवार देर रात को बढ़ोतरी देखने को मिली है। पाकिस्तानी सरकर ने कीमतों में 55 रुपए का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल का रेट 321.17 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल का भाव 335.86 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।
बता दें कि पाकिस्तान पूरी तरह से तेल के आयात पर निर्भर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित होने के बाद से ही पाकिस्तान में तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बता दें कि कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला एमरजेंसी मीटिंग में लिया गया है। इस मीटिंग में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक मौजूद थे। तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के बाद कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में पेट्रोल पंप के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!