श्रीमती अमृता मौर्य बनीं भारत तिब्बत समन्वय संघ के धार्मिक व सांस्कृतिक पुनरुत्थान प्रभाग की क्षेत्रीय संयोजक

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका, दिल्ली निवासी श्रीमती अमृता मौर्य को संगठन के धार्मिक व सांस्कृतिक पुनरुत्थान प्रभाग का क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में उत्तर भारत के आठ प्रांत शामिल हैं।
यह नियुक्ति केंद्रीय संरक्षक एवं पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय संयोजक हमेंद्र तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री राजो मालवीय तथा नियुक्ति समिति की सहमति से की गई है।
राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने कहा कि श्रीमती अमृता मौर्य लंबे समय से संगठन एवं हिंदू समाज के लिए एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रमुख लक्ष्य कैलाश मानसरोवर को चीन के नियंत्रण से मुक्त कराना है। इसके साथ ही संगठन प्रधानमंत्री के ‘मन के पाँच लक्ष्य’ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘पाँच परिवर्तन’ को भी अपना उद्देश्य मानकर राष्ट्रव्यापी कार्य कर रहा है। संगठन के प्रणोता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ‘राजू भैया’ के सपनों को साकार करने की दिशा में संघ निरंतर सक्रिय है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने अमृता मौर्य को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने श्रीमती अमृता मौर्य का स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश नरवाल, डॉ. सचिन वत्स, अरुण यादव, राजेश चौधरी, पायलट अनिल शर्मा, ओमवीर, डॉ. पी.के. महंत तथा रोहित हसिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!